रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में हिंसक घटनाओं एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रतलाम कांग्रेस ने की है।रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा सर्कल कोर्ट चौराहे पर धरना दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसलीदार आशीष उपाध्याय को सौपा।

धरने की पूर्व देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि विजयपुर उपचुनाव में हुई घटना बहुत ही निंदनीय है। दलित एवं आदिवासी समाज पर हुए अत्याचार एवं बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाना दुखद घटना है। इस प्रकार की घटनाएं बताती हैं कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की कितनी भूख है। सैलाना के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से दलित आदिवासियों और गरीब तबके की भलाई के लिए कार्य किया है। विजयपुर की घटना दमनकारी है और इसका पूरजोर तरीके से विरोध जारी रहेगा।धरना प्रदर्शन को जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव डीपी धाकड़, सतीश पुरोहित, यास्मीन शैरानी, प्रभु राठौड़, शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, सुजीत उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, सचेतक आशा रावत, इक्का बेलूत, राजीव रावत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया। आभार प्रवक्ता जोयब आरिफ ने माना।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


