रतलाम में मराठा की गैंग पर शिकंजा : होटल व्यापारी को धमकाने पर हिस्ट्रीशीटर सुधाकर सहित 7 आरोपियों पर एफआईआर, 6 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में मराठा की गैंग पर शिकंजा : होटल व्यापारी को धमकाने पर हिस्ट्रीशीटर सुधाकर सहित 7 आरोपियों पर एफआईआर, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

– गैंग में रसूखदार प्रापर्टी और ब्याज का कारोबारी चंदू शिवानी, बेटा सन्नी शिवानी, रवि डफरिया सहित रेलवे से सेवानिवृत्त सुनील दुबे भी शामिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर में होटल व्यापारी को धमकाने के मामले में पुलिस ने सुधाकर राव मराठा की गैंग पर शिकंजा कसा है। होटल व्यापारी जितेंद्र राठौड़ की शिकायत पर गैगस्टर मराठा सहित 7 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इसमें शहर का रसूखदार प्रापर्टी और ब्याज का कारोबारी चंदू शिवानी, उसका बेटा सन्नी शिवानी, रवि डफरिया, रेलवे से सेवानिवृत्त सुनील दुबे सहित मनोज वर्मा और नटवर पाटील शामिल है। पुलिस ने होटल व्यापारी राठौड़ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अभी तक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा की तलाश जारी है। इधर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को 9 सितंबर-2024 तक के लिए जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240907 WA0103

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि होटल बालाजी एवं मीडवे ट्रीट होटल के मालिक जितेंद्र (42) पिता रामरतन राठौड़ निवासी न्यू रोड ने स्टेशन रोड थाने पर बीती रात एफआईआर दर्ज करवाई है। फरियादी जितेंद्र राठौड़ ने बताया कि उसके द्वारा वर्ष-2014 में आरोपी चंदू शिवानी निवासी शास्त्री नगर (रतलाम) से हुंडी ब्याज पर दो करोड़ रुपए लिए थे। वर्ष-2019 में वह दो करोड़ रुपए ब्याज सहित वापस चुका भी दिए हैं। इसके बाद भी आरोपी चंदू शिवानी ने फरियादी को डरा धमका कर एक कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर में 1 करोड़ 62 लाख रुपए नकद लेन-देन की लिखापढ़ी कर ली और  6 करोड़ 96 लाख रुपए में बालाजी होटल खरीदने का फर्जी स्टाम्प तैयार कर लिया था। उक्त प्रकरण सिविल का होकर वर्तमान में रतलाम कोर्ट में विचाराधीन है। उक्त मामले में 6 सितंबर-2024 को तारीख थी। फरियादी जितेंद्र राठौड़ ने बताया कि मैं घर के बाहर खड़ा था तभी मेरे पास आरोपी मनोज वर्मा व उसका साथी नटवर पाटील पहुंचे और बोले कि तूझे बॉस सुधाकर राव मराठा ने डॉट की पुल स्थित सुनील दुबे के घर पर बुलाया है। जितेंद्र राठौड़ ने दोनों आरोपियों के साथ जाने से मना किया तो आरोपी वर्मा और पाटील बलपूर्वक घसीटकर कार क्रमांक एमपी-09 सीएन-7434 में बैठाकर आरोपी दुबे के घर पर लेकर गए। आरोपी दुबे के घर के तीसरे माले पर ले जाने के दौरान वहां पर गैंगस्टर मराठा, दुबे, डफरिया व सन्नी शिवानी बैठे थे। जितेंद्र को देखते ही गैंगस्टर मराठा ने उसे गालियां देना शुरू कर दी और बोला कि चंदू शिवानी, रवि डफरिया, सन्नी शिवानी से जो केस चल रहा है उसको वापस ले लेना। मुझे सेटलमेंट (ट्रेरर मनी) के 25 लाख रुपए सुनील दुबे के माध्यम से भिजवा देना। नहीं तो मैं तूझे जान से खत्म कर दूंगा। मैंने 14-15 मर्डर कर रखे हैं, तूझे 15 से 20 दिन की मोहलत देता हूं तब तक रकम का इंतजाम कर लेना। इसके बाद आरोपी सुनील दुबे मोबाइल नंबर 9165211777 से लगातार फरियादी जितेंद्र राठौड़ को फोन लगाकर रुपए के लिए दबाव बनाता रहा। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!