24.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

सैलाना में रोमांचक चुनाव : त्रिकोणीय मुकाबले में भीड़ के रूप में शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय की रैलियों में उमड़ रहा जनसैलाब

– जयस और भाजपा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गेहलोत ने भीड़ जुटाकर प्रतिद्वंदियों को दिया करारा जवाब

सैलाना/रावटी, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के चलते अब उम्मीद्वारों के बीच क्षेत्र के हाट बाजारों में भीड़ के साथ रैलियां निकालने की होड़ मची हुई है। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा में त्रिकोणीय चुनावी संघर्ष के बीच कांग्रेस भी भारी जनसैलाब के साथ रैली निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

IMG 20231112 WA0012 1

रावटी और केलकच्छ के हाट बाजारों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा कर जयस, भाजपा प्रत्याशी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय गेहलोत ने रैली और नुक्कड़ सभाओ के माध्यम से प्रतिद्वंदियों को करारा जवाब दिया है।

शनिवार को उन्ही क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने में माहिर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गेहलोत ने जनसैलाब के  रैली और नुक्कड़ सभा कर राजनीति के विद्वानों को सकते में डाल दिया है। क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं हजारों कार्यकर्ताओ ने अपनी सहभागिता करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गेहलोत के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बता दें कि सैलाना विधानसभा में जयस उम्मीद्वार भी जीत का दावा बड़ी मजबूती के साथ कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस अपनी परम्परागत सीट को खोने नहीं देना चाह रही रही है, वही भाजपा साल 2013 में आजादी के बाद पहली बार जीती थी। भाजपा भी इस सीट को पुनः अपने कब्जे में करने के प्रयास में है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network