गुमटी में फैला करंट, बकरे की मौत, क्षेत्रवासियों में रोष

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर मुख्यमार्ग पर रखी गुमटी में अचानक करंट फैल गया। इससे गुमटी के समीप घूम रहा एक बकरा चपेट में आ गया। हालांकि बारिश के चलते क्षेत्र के बच्चे घरों में थे, नहीं तो अप्रिय घटना घट सकती थी।
गुमटी में करंट फैलने के बाद क्षेत्र के रहवासी आक्रोशित हो गए। उनके द्वारा विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। रहवासियों का आरोप है कि विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से टूटे तार से करंट फैला। गुरुवार को सुबह से बारिश थी, इससे क्षेत्र के बच्चे घर में थे, नहीं तो कोई बड़ी घटना घटती। तार टूटने से फैले करंट की शिकायत के 2 घंटे बाद तक मौके पर विद्युत वितरण कंपनी का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा, जिससे बिजली व्यवस्था ठप्प बनी हुई है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!