– विधायक सभा गृह बरबड़ में शाम 4 बजे से होगी कथा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रत्नपुरी की पावन धरा पर 29 मई से 4 जून तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी का दौर जारी है। यह कथा महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से विधायक सभागृह बरबड़ में शाम 4 बजे से होगी। कथा की तैयारियों को लेकर महिला मण्डल की बैठक हुई। इसमें श्री सनातन धर्म महासभा महिला मंडल प्रमुख ताराबेन सोनी ने महिला मंडल की बैठक लेकर दायित्व सौंपे।
उन्होंने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि शहर विधायक चेतन्य काश्यप के माध्यम से उनके फाउन्डेशन द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत 29 मई को दोपहर 3ः00 बजे अलकापुरी चौराहे से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। उसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। सोनी ने माता एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर माया सोनी, मंजू सोनी, पूर्व पार्षद चंदा सोनी, निर्मला सोनी, किरण सोनी, पिंकी सिसोदिया, विनीता जोकचन्द, यशोदाबाई सोलंकी, अनीता सोलंकी, माया राठौड़, रेणुका सिसोदिया, सुनीता जाट, कांता पंवार, राधा बेन, शशि कला सोनी, श्यामा कसेरा, उषा बोराना, शकुंतला पाठक, बसन्ती बाई गहलोत, संगीता गोयल आदि मौजूद रही।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


