28.9 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

श्रीमद् भागवत कथा : चिदंबरानंदजी के मुखारविंद से 29 से बहेगी धर्मगंगा, महिला मण्डल की बैठक

– विधायक सभा गृह बरबड़ में शाम 4 बजे से होगी कथा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
रत्नपुरी की पावन धरा पर 29 मई से 4 जून तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी का दौर जारी है। यह कथा महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से विधायक सभागृह बरबड़ में शाम 4 बजे से होगी। कथा की तैयारियों को लेकर महिला मण्डल की बैठक हुई। इसमें श्री सनातन धर्म महासभा महिला मंडल प्रमुख ताराबेन सोनी ने महिला मंडल की बैठक लेकर दायित्व सौंपे।
उन्होंने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि शहर विधायक चेतन्य काश्यप के माध्यम से उनके फाउन्डेशन द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत 29 मई को दोपहर 3ः00 बजे अलकापुरी चौराहे से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। उसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। सोनी ने माता एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर माया सोनी, मंजू सोनी, पूर्व पार्षद चंदा सोनी, निर्मला सोनी,  किरण सोनी, पिंकी सिसोदिया, विनीता जोकचन्द,  यशोदाबाई सोलंकी, अनीता सोलंकी, माया राठौड़, रेणुका सिसोदिया, सुनीता जाट, कांता पंवार, राधा बेन, शशि कला सोनी, श्यामा कसेरा, उषा बोराना, शकुंतला पाठक, बसन्ती बाई गहलोत, संगीता गोयल आदि मौजूद रही।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network