29.9 C
Ratlām

रतलाम में घिनौनी करतूत : छह वर्षीय बालिका का यौन शोषण, आरोपी हिरासत में

रतलाम में घिनौनी करतूत : छह वर्षीय बालिका का यौन शोषण, आरोपी हिरासत में

– आरोपी चॉकलेट के बहाने बालिका को ले गया था बहला-फुसला कर कमरे पर 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम डेलनपुर स्थित धागे की फैक्ट्री के कर्मचारी द्वारा 6 वर्षीय मासूम के साथ यौन शौषण करने का मामला प्रकाश में आया है। रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने ग्राम डेलनपुर स्थित फैक्ट्री में कार्यरत 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ अहिरवार निवासी सागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी सौरभ अहिरवार ग्राम डेनलपुर में स्थित धागा फैक्ट्री में काम करता है तथा किराये का मकान लेकर रहता है। वह करीब छह माह से वहां रह रहा है। वह किराये के एक मकान में वह अकेला रहता है। शनिवार की दोपहर तीन से चार बजे के बीच आरोपी सौरभ अहिरवार एक बालिका को चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसला कर अपने कमरे पर ले गया। कुछ देर बाद बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार के एक सदस्य को दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे तथा आरोपी सौरभ अहिरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और आरोपी सौरभ की तलाश में डेलनपुर पहुंच उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। टीआई राजेंद्र वर्मा ने वंदे मातरम् न्यूज को बताया कि आरोपी सौरभ अहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5 एम/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!