27.6 C
Ratlām

डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मप्र मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बीएचएमएस होम्योपैथी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा परिणाम में कु. हर्षिता घाडगे ने 1500 अंकों में से 1020 अंक प्राप्त कर प्रथम एवं कु. शिवानी पांचाल ने 1015 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं विश्वप्रिय चौधरी ने 1013 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
डॉ. एसएम शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउंडेशन, डॉ. एमबी शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.श्रीमति स्मिता शर्मा, डायरेक्टर शिवांग शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ.भरत पटेल, मैनेजर सबा खान आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी।

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here