23.7 C
Ratlām

भोपाल पहुंचे जिलाध्यक्ष : नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय की शीर्ष नेतृत्व से भेंट

भोपाल पहुंचे जिलाध्यक्ष : नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने शीर्ष नेतृत्व से भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा सहित कैबिनेट मंत्री काश्यप को प्रकट किया आभार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भोपाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कैबिनेट मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से भेंट की। भेंट के दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए जिले के सैलाना विधानसभा में बेहतर कार्य कर आगामी चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आश्वासन दिया। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया भाजपा नेतृत्व द्वारा पुनः रतलाम जिलाध्यक्ष का दायित्व उपाध्याय को सौंपा है। इसी तारतम्य में उपाध्याय ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा सहित कैबिनेट मंत्री काश्यप ने दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर उपाध्याय को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता प्रवीण सोनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन भी मौजूद थे।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page