पूर्वजों की स्मृति में सेवा कार्य : रतलाम मेडिकल कॉलेज में डोनेट किया आरओ प्लांट सिस्टम

पूर्वजों की स्मृति में सेवा कार्य : रतलाम मेडिकल कॉलेज में डोनेट किया आरओ प्लांट सिस्टम

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 16 दिनों के पितृपक्ष का समापन 2 अक्तूबर 2024 को होगा। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति व मुक्ति के लिए श्राद्ध कर्म और पिंडदान किया जा रहा है। पितृ पक्ष के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए रतलाम में आमजन पूर्वजों की स्मृति में सेवा कार्य में भी आगे आए हैं। रतलाम के शिवानी परिवार ने डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज में अपने पूर्वजों की स्मृति में आरओ प्लांट सिस्टम दान किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनिता मूथा ने बताया कि शिवानी परिवार द्वारा पूर्वजों की स्मृति में दान दिए आरओ प्लांट से डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीज व उनके परिजनों को अब शुद्ध पेयजल मिलेगा। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में विधिवत पूजा अर्चना कर प्लांट लगाया गया। इस दौरान शिवानी परिवार की ओर से हांसी शिवानी, पदमा भाभरा, आनंद व्यास, यश राजेश व्यास, यशपाल झाला एवं श्री शक्ति के सहयोग से देवी शिवानी पिता गोविंद राम शिवजी, आनंद भाभरा पिता खुबचंद भाभरा की स्मृति में 100 एलपीएच का आरओ प्लांट सिस्टम डोनेट किया गया। कॉलेज प्रशासन ने दानदाता परिवार को नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!