Ratlam : रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार में मिला Driver का शव

- तीन दिन से नहीं लौटा था युवक घर, रेलवे में अटैच चलाता था किराये की गाड़ी

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के बाहर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अधिकारी विश्राम गृह के सामने खड़ी एक कार में ड्राइवर (Driver) का शव मिला। कार मालिक प्रेमसिंह ने करीब 10.15 बजे वाहन के पास पहुंचकर अंदर देखा तो बीच की सीट पर हेमंत पिता दातार सिंह का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कार के अंदर मिले जहरीले पदार्थ के पाउच

Ratlam जीआरपी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हेमंत कार की बीच वाली सीट पर अंडरवियर में पड़ा था। वाहन के अंदर उसके कपड़े, पानी की बोतल और सल्फास पाउडर के तीन पाउच मिले। कार के अंदर और बाहर उल्टी के निशान भी पाए गए। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई है।

तीन दिन से घर नहीं पहुंचा था युवक

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि हेमंत पिछले तीन दिनों से अपने घर नहीं गया था। उसकी पत्नी के अनुसार वह ड्राइविंग (Driver) के काम के कारण अक्सर बाहर रहता था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

तीन साल से चला रहा था रेलवे में अटैच वाहन

वाहन मालिक प्रेमसिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ियां रेलवे में अटैच हैं। हेमंत पिछले करीब तीन वर्षों से उनके वाहन पर ड्राइवर (Driver) के रूप में काम कर रहा था। बुधवार सुबह वाहन के पास पहुंचने पर उन्होंने हेमंत को मृत अवस्था में देखा और तत्काल जीआरपी को सूचना दी।

जीआरपी ने शव मेडिकल कॉलेज भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, जीआरपी चौकी प्रभारी रामपाल इवने और एसएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन और आसपास के क्षेत्र की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त के बाद हेमंत की पत्नी, मां और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को ऑटो रिक्शा से मेडिकल कॉलेज भेजा।

मर्ग कायम, मौत के कारणों की जांच जारी

Ratlam जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार के अनुसार प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका सामने आई है। वाहन से जहरीले पदार्थ के पाउच भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पारिवारिक परिस्थितियों सहित घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!