24.6 C
Ratlām

बीजेपी का हमला : कलंकनाथ मुर्दाबाद के नारों के साथ फूंका पुतला, विधायक काश्यप ने पूर्व सीएम के बयान को बताया जनता का अपमान

– मामला पूर्व सीएम द्वारा मदिरा प्रदेश का बयान जारी करने का

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने प्रदेश व्यापी आव्हान् पर रतलाम मे पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने धान मंडी चौराहे पर पुतला दहन प्रदर्शन में …कलंकनाथ मुर्दाबाद, जनता के सम्मान में – भाजपा मैदान में और भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ कमलनाथ का पुतला जलाया। इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जनता का अपमान है।

पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे किया गया इसमें जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, आईटीसेल प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, दिलीप गांधी, पार्षद परमानन्द योगी, अंत्योदय प्रकोष्ठ संयोजक गोपाल राठी, स्वयंम् सेवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश रांका, संजय सांखला सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

प्रदेशवासियों को बदनाम कर रहे कमलनाथ
विधायक काश्यप ने पुतला दहन के बाद कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान जनता का अपमान है और मध्यप्रदेश को बदनाम करने साजिश है। पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसा बयान शोभाजनक नही है भाजपा इसकी घोर निंदा करती है। काश्यप ने कहा कि कमलनाथ अपनी भाषा का उपयोग संयम् के साथ करे, अन्यथा भाजपा प्रदेश की जनता के साथ उसके सम्मान में सदैव खड़ी रहेगी। यह विरोध प्रदर्शन कमलनाथ को यह सन्मति देगा की वे प्रदेश को सम्मान दें और राजनीति को राजनीति की तरह करें।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page