रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में रविवार को मालवीय रजक समाज के अध्यक्ष पद पर चुनाव हुए। चुनाव में समाज के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छोटेलाल मेहता ने प्रतिद्वंदी को परास्त कर समाज के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
रविवार को मालवीय रजक समाज द्वारा उत्साह पूर्वक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया। इसमें नामांकित सदस्य छोटेलाल मेहता और शिवलाल परमार दोनों ने अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ा। समाजजनों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ हुए चुनाव में छोटेलाल मेहता को 114 मत प्राप्त हुए और शिवलाल परमार को 52 मत प्राप्त हुए। छोटेलाल मेहता 62 मतों से विजय घोषित हुए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


