रतलाम में भक्तों का उत्साह : भीषण ठंड के बावजूद भारी संख्या में उमड़े भक्त, सैलाना से बांगरोद तक पद यात्रा का तीसरे वर्ष में प्रवेश

रतलाम में भक्तों का उत्साह : भीषण ठंड के बावजूद भारी संख्या में उमड़े भक्त, सैलाना से बांगरोद तक पद यात्रा का तीसरे वर्ष में प्रवेश

Advertisements
Advertisements

– यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों के साथ बच्चे हुए शामिल

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम के सैलाना में भीषण ठंडक के बावजूद श्याम भक्तों का सैलाब सड़कों पर झूमता नजर आया। बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए शाम भक्त भजनों पर थिरके भक्ति में लीन दिखाई दिए। निशान पद यात्रा रविवार को एकादशी पर सैलाना से बांगरोद स्थित खाटू श्याम के दरबार के लिए निकाली गई। खास बात यह है कि यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्गों के साथ ठिठुराने वाली भीषण ठंडक में बच्चों का उत्साह भरपूर था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्री श्याम परिवार सैलाना द्वारा निकाली गई तृतीय पद यात्रा में डीजे पर सुमधुर भजन आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त महिला,पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल हुए। स्थानीय खाकी बाबा हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सैलाना से बांगरोद धाम की यह यात्रा निरन्तर तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है। यात्रा धामनोद, पंचेड़, नामली, धौसवास होते हुए बांगरोद पहुंचेगी जहां बाबा श्याम के दर्शन कर पदयात्री महाआरती करेंगे। यात्रा में जितेंद्र सिंह राठौर, वरदीचंद पाटीदार, दिनेश सोनी, सुरेश जाट, शांतिलाल पाटीदार, सुनील कसेरा, अरविंद कसेरा, विजय गेहलोत,मन्नालाल पाटीदार, विकास कटारिया, रजत मांडोत, रविराज कुमावत आदि शामिल थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!