26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

भाजपा की तैयारियां : बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता को लड़ना है विधानसभा चुनाव, किसने कही महत्वपूर्ण बात…

प्रत्याशी काश्यप बोले विधानसभा चुनाव की मेहनत का परिणाम लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विधानसभा चुनाव -2023 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को घोषित करने में आगे रही रही है। रतलाम शहर में भाजपा प्रत्याशी घोषित हो चुके है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लगातार चुनावी बैठकों का दौर होने के साथ रणनीति तैयार की जा रही है।

भाजपा रतलाम शहर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें पुनः जीत दर्ज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जिला प्रवास प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति में मार्गदर्शन दिया। जिला प्रभारी रोकड़िया ने चुनाव की विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अंतिम दिन की तैयारी अभी से करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता को लड़ना है। भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है, जिससे पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करे।

विधानसभा प्रत्याशी काश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव की पूर्व तैयारी है। इसमें की गई मेहनत का परिणाम लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। इसलिए शत-प्रतिशत मतदान कराने का प्रयास करे। उन्होंने चुनाव प्रबंधन की तैयारियों पर भी प्रकाश डाला। संचालन एवं आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। बैठक में समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे |

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network