रतलाम जिले में एक्सप्रेस-वे नहीं सुरक्षित : 2.25 रुपए प्रति किमी का टोल चुकाने के बाद भी वाहन सवार असुरक्षित

रतलाम जिले में एक्सप्रेस-वे नहीं सुरक्षित : 2.25 रुपए प्रति किमी का टोल चुकाने के बाद भी वाहन सवार असुरक्षित

Advertisements
Advertisements

– प्रतिबंधित होने के बाद भी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे टू व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले से गुजर रही मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे (एटलेन) पर करीब 2.25 रुपए प्रति किमी का टोल टैक्स चुकाने के बाद भी सफर सुरक्षित नहीं है। प्रतिबंधित होने के बाद भी टू व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली एक्सप्रेस वे पर धड़ल्ले से दौड़ रही है। इससे हादसे हो रहे हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे से निकलने वाले वाहनों पर पथराव भी आम हो चला है। औसतन हर दूसरे-तीसरे दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। शनिवार-रविवार रात फिर से पथराव हुआ, इसमें कई वाहनों के कांच टूट गए व एक व्यक्ति घायल हो गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुए मुसाफिरों के मुताबिक शनिवार-रविवार रात में 12 बजे के बीच वाहन तेजी से एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बायड़ी के समीप बदमाशों ने 10-12 वाहनों पर पथराव किया। इससे एक ट्राॅला व पांच कारों तथा अन्य वाहनों के कांच टूट गए। एक वाहन में सवार जितेंद्र (35) पाटीदार निवासी ग्राम अमलेटा घायल हो गया। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।पथराव की जानकारी अन्य वाहन चालकों को लगी तो उन्होंने बायड़ी के पहले ही अपने वाहन रोक दिए। जिन लोगों के वाहनों के कांच टूटे थे वे सभी एकत्र हुए और पुलिस व एटलेन संबंधी एजेंसी को सूचना दी। इसके साथ ही धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर भी जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के साथ टोल एजेंसी नहीं दे पा रही सुरक्षा

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे (एटलेन)  पर जिला मुख्यालय के करीब बदमाश आए दिन पथराव कर उत्पात मचा रहे हैं। पिछले एक वर्ष में आधा दर्जन से अधिक जानलेवा वारदात भी शामिल है। इसके बाद भी  शिवगढ़, सैलाना सहित आदिवासी क्षेत्र की थाने से पुलिस के हाथ खाली बने हुए हैं। सूचना के बाद ओपचारिकता निभाने के लिए पुलिस घटना स्थल का मुआयना भर करती है और दस्तावेज में घटना नोट कर भूल जाती है। पुलिस के साथ टोल वसूलने वाली एजेंसी भी मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे (एटलेन) पर वाहनों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। अब मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे (एटलेन) पर राहगीर खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। 

पूर्व विधायक के वाहन पर भी हो चुका है पथराव

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे (एटलेन) पर संसदीय क्षेत्र चुनाव से पूर्व रावटी थाना क्षेत्र के पास माही नदी की पुलिया व झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र में रात के समय कई बार वाहनों पर पथराव की घटनाएं हुई थी। 1 फरवरी – 2024 की रात भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना झाबुआ जिले के मेघनगर से रतलाम आ रहे थे। माही नदी की पुलिया के पास सड़क किनारे से अज्ञात लोगों ने उनके स्कार्पियों वाहन पर पथराव कर दिया था। इससे वाहन के आगे का कांच टूट गया था। वाहन चालक तेजी से वहां से वाहन निकालकर लाया था। जावरा के भाजपा नेता प्रदीप चौधरी की कार पर भी पथराव हुआ था। इसके अलावा कई वाहनों पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!