– मजरों और टापरों में एक ही आवाज अबकी बार फिर गुड्डू भैया जिंदाबाद
चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 की नामांकन वापसी का समय बीतने के साथ उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जिले की पांच विधानसभाओं में सबकी निगाह इस बार सैलाना विधानसभा पर टिकी हुई हैं। क्षेत्र के मतदाता कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच मुकाबला बता रहे हैं। हालांकि वर्तमान कांग्रेस विधायक हर्षविजय गेहलोत “गुड्डू भैया” के समर्थकों के साथ इस बार परिवार भी प्रचार के लिए मैदान में कूद गया है।

सैलाना विधायक और कांग्रेस प्रतयाशी हर्षविजय गेहलोत का लगातार अंचल में जनसंपर्क का दौर जारी है। उन्हें क्षेत्र की जनता से इस बार भी स्नेहरूपी आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी गेहलोत घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे है। रोज सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक गेहलोत अंचल के छोटे-छोटे मजरों और टापरों में पहुंच जीवंत संपर्क में जुटे हुए हैं। इधर गेहलोत के बड़े भाई और पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत भी अपनी व्यवहारिक छवि के चलते मतदाताओं से जीवित संपर्क में रहकर अधिक से अधिक मतों से छोटे भाई को जीत दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। क्षेत्र में युवाओं के बीच अपनी अलग छवि से पहचान बनाने वाले गेहलोत के भतीजे और जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हनी गेहलोत भी युवा साथियों के साथ चुनावी कमान संभाले हुए नजर आ रहे हैं। विधायक गेहलोत की धर्म पत्नी अंशू गेहलोत भी महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी प्रचार की कमान संभाले हुए है।
इन गांवों में हुआ सघन जनसंपर्क
सैलाना विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गेहलोत का ग्राम सेमलखेड़ा, झरी, बंजला, चावड़ाखेड़ी, खानपुरा, बड़, मकोड़िया रुंडी, रीछी, ताराघाटी, बड़ी खुर्द, मोरझर, पुनिया खेड़ी, भंडारिया, वानपुरा, खंखई, उंडेर, वाली, खोरी, अमरगढ़, जानपालिया, श्रीखेड़ी, महुडीपाड़ा, कोठारिया, नयापुरा, महापुरा,सलवानिया, पड़ाव, भाटखेड़ी, कुंडा, गराड़, बोरदा आदि जगह जनसंपर्क रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन स्वरूप हार-पुष्प भेंट करते हुए विजय श्री का आशीर्वाद दिया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


