28.9 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

सैलाना में प्रचार ने पकड़ी रफ्तार : विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी “हर्षविजय” के साथ मैदान में परिवार, समर्थकों में उत्साह बरकार

– मजरों और टापरों में एक ही आवाज अबकी बार फिर गुड्डू भैया जिंदाबाद

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 की नामांकन वापसी का समय बीतने के साथ उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जिले की पांच विधानसभाओं में सबकी निगाह इस बार सैलाना विधानसभा पर टिकी हुई हैं। क्षेत्र के मतदाता कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच मुकाबला बता रहे हैं। हालांकि वर्तमान कांग्रेस विधायक हर्षविजय गेहलोत “गुड्डू भैया” के समर्थकों के साथ इस बार परिवार भी प्रचार के लिए मैदान में कूद गया है।

IMG 20231102 191408

सैलाना विधायक और कांग्रेस प्रतयाशी हर्षविजय गेहलोत का लगातार अंचल में जनसंपर्क का दौर जारी है। उन्हें क्षेत्र की जनता से इस बार भी स्नेहरूपी आशीर्वाद मिल रहा है।   कांग्रेस प्रत्याशी गेहलोत घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे है। रोज सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक गेहलोत अंचल के छोटे-छोटे मजरों और टापरों में पहुंच जीवंत संपर्क में जुटे हुए हैं। इधर गेहलोत के बड़े भाई और पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत भी अपनी व्यवहारिक छवि के चलते मतदाताओं से जीवित संपर्क में रहकर अधिक से अधिक मतों से छोटे भाई को जीत दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। क्षेत्र में युवाओं के बीच अपनी अलग छवि से पहचान बनाने वाले  गेहलोत के भतीजे और जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हनी गेहलोत भी युवा साथियों के साथ चुनावी कमान संभाले हुए नजर आ रहे हैं। विधायक गेहलोत की धर्म पत्नी अंशू गेहलोत भी महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी प्रचार की कमान संभाले हुए है।

इन गांवों में हुआ सघन जनसंपर्क
सैलाना विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गेहलोत का ग्राम सेमलखेड़ा, झरी, बंजला, चावड़ाखेड़ी, खानपुरा, बड़, मकोड़िया रुंडी, रीछी, ताराघाटी, बड़ी खुर्द, मोरझर, पुनिया खेड़ी, भंडारिया, वानपुरा, खंखई, उंडेर, वाली, खोरी, अमरगढ़, जानपालिया, श्रीखेड़ी, महुडीपाड़ा, कोठारिया, नयापुरा, महापुरा,सलवानिया, पड़ाव, भाटखेड़ी, कुंडा, गराड़, बोरदा आदि जगह जनसंपर्क रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन स्वरूप हार-पुष्प भेंट करते हुए विजय श्री का आशीर्वाद दिया। 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network