– पूर्व सरपंच का 16 वर्षीय पुत्र ड्राइव कर रहा था स्कार्पियो
चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सरवन क्षेत्र में दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में किशोर की मौत का कारण स्कार्पियों में दबने से बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान छह बार स्कार्पियों पलटी खाई है। पूर्व सरपंच का 16 वर्षीय एकलौता पुत्र सौरभ कटारा वाहन चला रहा था।

पुलिस के अनुसार सरवन के पूर्व सरपंच बसंत कटारा के पुत्र सौरभ कटारा (16) माही गांव से स्कार्पियो लेकर सरवन आ रहा था। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। सरवन से कुछ ही दूरी पर पुलिया पार करते समय स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। इससे स्कार्पियो छह पलटी खा गई। पलटी खाने के दौरान सौरभ स्कार्पियो से उछलकर नीचे गिर गया और वाहन उसके ऊपर चढ़ गया। स्कार्पियो में दबने से सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की सात वर्ष की बहन वंशिका कटारा है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। सरवन पुलिस मामले की जांच कर रही है।