रतलाम में फोरलेन नहीं सुरक्षित : दंपती के साथ लूट की वारदात, 15 घंटे बाद FIR 

रतलाम में फोरलेन नहीं सुरक्षित : दंपती के साथ लूट की वारदात, 15 घंटे बाद FIR 

Advertisements
Advertisements

– वारदात के बाद मौके पर पहुंची थी डायल -100, इसके बाद भी सालाखेड़ी चौकी की पुलिस सोती रही

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज । रतलाम जिला मुख्यालय के महू-नीमच फोरलेन पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपती के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दंपती को नोबल स्कूल के आगे बाइक सवार बदमाशों ने पहले अपनी बाइक से टक्कर मारकर गिराया। इसके बाद उनके साथ मारपीट करते हुए खेत में ले गए। यहां पर पत्नी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की और   पति के पास से मोबाइल सहित 20 हजार नकदी और पत्नी के शरीर से आभूषण लूट कर ले गए। वारदात के 15 घंटे बाद नींद से जागी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उक्त सनसनी खेज वारदात स्टेशन रोड थाना अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र में हुई है। फरियादी अनिल (48) पिता गेंदालाल उपाध्याय निवासी ब्राह्मणों का वास ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। लूट का शिकार हुए उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह जवाहर नगर स्थित कंट्रोल रूम पर सेल्समैनी करते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे वह बाइक क्रमांक एमपी-43 एमजे-8664 से पत्नी सरिता उपाध्याय को लेकर बालाजी हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन करते हुए वह पत्नी के साथ घूमने महू-नीमच फोरलेन पर चले गए थे। मांगरोल फंटे से वापस रतलाम की तरफ लौटते समय नोबल स्कूल से थोड़ी दूरी पर पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान बदमाशों ने अपनी बाइक से उनकी बाइक का संतुलन बिगाड़ा जिससे वह और उनकी पत्नी दोनों जमीन में गिर गए। बाइक सवार एक बदमाश हाथ में डंडा लेकर आया और उसने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घबराई पत्नी सरिता उपाध्याय ने राहगीरों से मदद के लिए शोर भी मचाया। पत्नी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट करते हुए धकेल कर खेत की तरफ ले जाने लगे। खेत पर फेसिंग के तार पकडऩे से दोनों के हाथों में भी चोट आई है। बदमाशों ने खेत के समीप भी फरियादी अनिल और उनकी पत्नी सरिता के साथ मारपीट की। इससे अनिल के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट पहुंची है। लूट का शिकार हुए अनिल ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाशों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष की थी। इसमें से दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। शेष दो आरोपी को सामने आने पर वह पहचान लेंगे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंस की धारा 394, 506 व 34 में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

वारदात के बाद बाइक भी ले गए साथ

शातिर बदमाशों ने वारदात के बाद दंपती की बाइक भी अपने साथ ले गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घायल दंपती से कहा कि थाने में रिपोर्ट लिखवाई तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। इसके अलावा दो बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को अपने साथ ले जाते हुए कहा कि तुम्हारी मोटर साइकिल पुलिया के नीचे से ले जाना। वारदात के बाद घायल दंपती पैदल-पैदल पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पंप के कर्मचारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पंपकर्मी के मोबाइल से डायल-100 पर फोन किया। डायल-100 के पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी।

बदमाशों ने दंपती से यह लूटा

वारदात के दौरान बदमाशों ने अनिल उपाध्याय के पर्स में रखे नकदी 20 हजार रुपए, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, एटीएम कार्ड सहित एक मोबाइल और पत्नी के शरीर से सोने-चांदी के आभूषण लूटकर भागे हैं। पुलिस की लापरवाही इसलिए बदमाशों के हौसले बुलंद करती है कि चौकी और थानों पर पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही है। लूट की उक्त वारदात में पुलिस सूचना मिलने पर अलर्ट हो जाती तो बदमाश अभी तक गिरफ्त से बाहर नहीं होते।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!