रतलाम में गांजा जब्त : डेढ़ किलो से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, 5 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण

रतलाम में गांजा जब्त : डेढ़ किलो से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, 5 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण

Advertisements
Advertisements

– लंबे समय से अलग-अलग क्षेत्रों में कर रहे थे तस्करी, बदमाशों की सूची में भी शामिल 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रतलाम पुलिस को कामयाबी मिली है। रतलाम के तीन थानों ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई में डेढ़ किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी लंबे समय से गांजा और अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी में लिप्त हैं और अपने अपने थाना क्षेत्रों में नामचीन बदमाशों की सूची में भी शामिल है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा को सूचना मिली कि एक युवक मोबाइक पर अवैध रूप से मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर टीआई वर्मा की टीम कार्रवाई के लिए मुस्तैद हुई। डेलनपुर स्थित पुलिस सहायता केन्द्र के पास पुलिस ने बइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से ढाई सौ ग्राम से ज्यादा गांजा मिला। पुलिस ने गांजा सहित उपयोग में लाई जा रही बाइक जब्त कर बजरंग नगर निवासी आरोपी सुफियान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। इसके अलावा दीनदयालनगर थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार दंडोतिया ने टीम के साथ आबकारी कम्पाउंड के पास से 1 किलो 218 वजनी गांजा जब्त किया।  18 हजार कीमत के गांजे के साथ आरोपी कुर्बान निवासी सुभाष नगर, इसरार उर्फ उकड़ी और दिल्लू उर्फ दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।स्टेशन रोड पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई में सालाखेड़ी तिराहा  से सौ ग्राम वजनी गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शकील निवासी अर्जुनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!