20.8 C
Ratlām

गुरु पूर्णिमा उत्सव : 4 जुलाई को रतलाम में मनेगा श्री किरीट भाई जी के सानिध्य में, अंतिम दौर में तैयारियां

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
परम पूज्य ऋषिवर श्री किरीट भाई जी गुरु पूर्णिमा पर रतलाम पधार रहे हैं। रतलाम में 4 जुलाई को उनका शुभागमन होने जा रहा है। सज्जनप्रभा अजंता पैलेस में सुबह 9 से 12 बजे तक तुलसी परिवार द्वारा श्री किरीट भाई जी के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसमें ऋषिवर श्री किरीट भाई जी के आशीर्वचन होंगे। इसके बाद जिज्ञासा समाधान में शिष्यों के प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। तत्पश्चात् लडूडू गोपाल का अभिषेक गुरुदेव जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। शिष्यों को दर्शन देने के पश्चात गुरुदेव रतलाम से इंदौर प्रस्थान करेंगे। प्रोफेसर राजकुमार कटारे, कीर्ति व्यास और हरीश रत्नावत ने बताया कि गुरुदेव भक्तों के आग्रह पर विगत पंद्रह वर्षों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रतलाम आते रहे है। कोरोना काल के समय दो वर्ष तक कार्यक्रम नहीं हो सका था जो ईश्वर की कृपा से पुन: प्रारंभ हुआ है। इस बार गुरुदेव श्री किरीट भाई जी सूरत से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से रतलाम आयेंगे। तुलसी परिवार रतलाम अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी और सचिव प्रोफेसर सुषमा कटारे ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!