
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) स्थित बरबड़ हनुमान मंदिर (Barbad Hanuman Temple) परिसर में बरबड़ एकता ग्रुप द्वारा आयोजित 201वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री हनुमानजी का पूजन-अर्चन किया तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सामूहिक चालीसा पाठ से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में चालीसा का पाठ कर भगवान श्री हनुमानजी का स्मरण किया। पूरे मंदिर परिसर में जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज से आध्यात्मिक माहौल निर्मित हो गया।
भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
चालीसा पाठ के पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न जी परसाई एवं युवा भजन गायक मयंक जी पंवार ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में भक्त भजनों पर झूमते नजर आए और प्रभु भक्ति में सराबोर रहे।
मुख्य अतिथि बतौर महापौर पटेल थे मौजूद
रतलाम (Ratlam) महापौर प्रहलाद पटेल ने मुख्य अतिथि बतौर कहा कि भगवान श्री हनुमानजी की भक्ति व्यक्ति को सेवा, साहस, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणा देती है। उन्होंने बरबड़ एकता ग्रुप द्वारा 200 सप्ताह से अधिक समय से निरंतर आयोजित किए जा रहे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की सराहना करते हुए इसे धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला अनुकरणीय प्रयास बताया।
धार्मिक जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश
Ratlam भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि बरबड़ (Barbad Hanuman Temple) एकता ग्रुप का यह नियमित आयोजन समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने, भारतीय संस्कारों को सहेजने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने समूह के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और सेवा भावना की भी प्रशंसा की।
महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री हनुमानजी की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में बरबड़ एकता ग्रुप के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
जनप्रतिनिधियों ने की आयोजन की सराहना
कार्यक्रम में Ratlam भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, राजू सोनी, पार्षद धर्मेंद्र राका, शबाना खान, रंजीत टांक, जयेश वसावा, प्रह्लाद राठौर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मंत्री संजय जाट, गौरव त्रिपाठी, धर्मेंद्र देवड़ा, आकाश खड़गे, प्रेम पुनिया, विशाल जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


