रतलाम में गूंजा हर-हर महादेव : केसरी रंग में डूबा शहर, वाहन रैली में युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल

रतलाम में गूंजा हर-हर महादेव : केसरी रंग में डूबा शहर, वाहन रैली में युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल

– प्रयागराज के पवित्र संगम जल और गोमूत्र से शुद्धिकरण कर लहराई धर्मध्वजा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। देवों के देव महादेव के महापर्व महाशिवरात्रि का उल्लास रतलाम में तीन दिन पूर्व शुरू हो चुका है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जवाहर व्यायामशाला परिवार अंबर ग्रुप द्वारा सम्मान साफा वाहन रैली निकाली गई। इसी प्रकार सनातन धर्म के जयकारे और विश्व के कल्याण के उद्घोष के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर (26 फरवरी-2025) होने वाले सत्यम् शिवम् सुंदरम् बाबा श्री महाकाल के महारुद्राभिषेक के लिए आयोजन स्थल का भूमिपूजन हुआ। रतलाम साफा रैली में जय श्री राम और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान नारी शक्ति ने हवा में शस्त्र लहराए तो सभी रोमांचित हो उठे। लगभग 5000 लोग केसरिया साफे बांध कर वाहनों से शहर के विभन्न मार्गों से होकर गुजरे। वाहन रैली श्री गढ़ कैलाश मंदिर में विसर्जित हुई।

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 30 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू कर दिया था। यह सिलसिला दोपहर 12 बजे चला। तत्पश्चात सम्मान साफा रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़ कैलाश मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। रैली का शहर में जगह-जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया।

रैली में नारी शक्ति भी हुई शामिल, दिया समानता का संदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा और हब की नोडल अधिकारी अंकिता पंड्या के नेतृत्व में पर्यवेक्षक दीपा चौधरी और हब प्रभारी यशोदा राजावत के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाएं भी रैली में शामिल हुईं। सभी का जवाहर व्यायामशाला अंबर परिवार द्वारा साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद नारी शक्ति हाथों में हम होंगे कामयाब, मिशन शक्ति, मैं निडर हूं… जैसे प्रेरणादायी संदेश लिखे फ्लैक्स और हाथों में शस्त्र लेकर रैली के रूप में गढ़ कैलाश मंदिर तक पहुंची। इस दौरान नारी शक्ति ने लैंगिक समानता की ओर कदम बढ़ाने का संदेश भी दिया।

IMG 20250224 WA0013

जयकारे के साथ महारुद्राभिषेक के लिए भूमि पूजन

रतलाम में मां कालिका मंदिर मेला प्रांगण में प्रयागराज के पवित्र संगम जल और गोमूत्र से शुद्धिकरण कर धर्मध्वजा लहराई गई। सनातन धर्म के जयकारों के साथ सत्यम् शिवम् सुंदर श्री बाबा महाकाल के महारुद्दाभिषेक के लिए विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन अखंड ज्ञान आश्रम के संतश्री 1008 देवस्वरूपानंद जी महाराज के सानिध्य में पंडि़त संजय गामोठ ने मंत्रोच्चार किया। इस दौरान मुख्य यजमान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भूमिपूजन किया।

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) ने बताया 26 फरवरी-2025 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान श्री महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 301 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा 26 फरवरी-2025 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रात: 10.30 बजे से सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक स्वरूप में विशाल आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा। 

यह सनातनी थे प्रमुख रूप से मौजूद 

भूमिपूजन समारोह के दौरान सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित,  राजेश दवे, प्रवीण सोनी, कैलाश झालानी, पवन सोमानी, रामबाबू शर्मा, वाल्मीकि समाज के पंडि़त शिवपॉल छप्री, मंगल लोढ़ा, हितेश कामरेड, गौरव त्रिपाठी, गोपाल शर्मा, मुरलीधर गुर्जर, यतेंद्र तिवारी, अमित कुरवारा, वैभव उपाध्याय, राजेश जैन, मन्नालाल पाटीदार, मंगलसिंह भदौरिया, महेश अग्रवाल, मिलन पावेचा, सुरेश पापटवाल, प्रभु सोलंकी, क्षितिज ठाकुर, गोविंद चौहान, मनीष रावल, अरविंद मिश्रा, जोंटी गुर्जर, प्रदीप राठी, राजेश टांक, दिव्यांशु दवे, दीपक परमार, धीरेंद्र राठौर, भूपेंद्र खंडेलवाल, अखिलेश ओझा, गजेंद्र मलादिया, पंकज भाटी, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार, राजेश बैरागी, राजेश माहेश्वरी, राम मोठिया, सुरेंद्र सिंह जादौन, चेतन सोनी, कमल राजोरिया, गजाधर सोनी,  नरेंद्र महावर, राजेश मजावदिया, राखी व्यास, ज्योति सोनी, शीतल पांचाल, पदमा उपाध्याय, जया सोमानी, प्रीति गोयल, सुनीता शर्मा, सूरज सोलंकी, अनीता शर्मा, कृष्णा सोनगरा, भावना गुर्जर, राजश्री राठौड़, शिवांगनी धारवा आदि सनातन सोशल ग्रुप के सदस्यगण एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!