26.9 C
Ratlām
Friday, July 26, 2024

प्रचार का अंतिम दौर : सैलाना विधानसभा के शिवगढ़ में हर्षविजय की रैली, 17 जयस कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के अंतिम दौर में सभी प्रत्याशियों ने जोर लगा दिया है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ में विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय गेहलोत ने जनसंपर्क रैली निकाल कर सभी को अचंभित कर दिया। बड़ी संख्या में शामिल हुए समर्थकों की संख्या विरोधी पार्टियों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

IMG 20231115 WA0010

जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार के आखरी समय राजनीतिक दलों ने अपने अपने पत्ते क्षेत्र में फेंके। रावटी में मुख्यमंत्री की सभा हुई तो इधर शिवगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय गेहलोत ने बड़ी रैली निकाल सबको सकते में डाल दिया।खास बात यह है कि कांग्रेस के एक भी स्टार प्रचारक ने सभा नही की। प्रत्याशी गेहलोत समर्थकों के साथ क्षेत्र में लगातार  रैली निकाल कर जनसंपर्क में जुटे है।

जयस कार्यकर्ताओ ने ली कांग्रेस की सदस्यता
युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मदन खराड़ी के नेतृत्व में अंशू हर्षविजय गेहलोत के समक्ष सेमलखेड़ा के दीपक खराड़ी, सूरज खराड़ी, विकास खराड़ी, राकेश खराड़ी, सांवरिया खराड़ी, राम खराड़ी, पवन खराड़ी,खातु चरपोटा, विक्रम खराड़ी, दशरथ खराड़ी, सुखराम खराड़ी, प्रकाश खराड़ी, दशरथ खराड़ी, सुनील मईडा, कालू डिंडोर, कैलाश खराड़ी,मुकेश खराड़ी आदि कार्यकर्ताओं ने जयस छोड़ कर कांग्रेस  की सदस्यता ग्रहण की।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network