रतलाम में भीषण दुर्घटना : पंचेड़-नामली मार्ग पर हादसे में चचेरों भाईयों की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम 

रतलाम में भीषण दुर्घटना : पंचेड़-नामली मार्ग पर हादसे में चचेरों भाईयों की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के नामली और पंचेड़ मार्ग पर भीषण हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों मृत युवक रतलाम के मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से गार्ड की नौकरी करते थे। दोनों के शव का शनिवार सुबह पीएम होगा। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नामली पुलिस थाने के एसआई सचिन डावर ने बताया कि बाइक और कार के बीच भीषण दुर्घटना शुक्रवार शाम  6.30 बजे की है। हादसे में घटला निवासी सुदीप (26) पिता राधेश्याम मालवीय और चचेरा भाई अभिषेक (23) पिता मुकेश मालवीय की मौत होना बताया गया है। दोनों शुक्रवार सुबह 10 बजे सैलाना के केदारेश्वर दर्शन करने का कहकर घर से निकले थे। लौटते समय पंचेड़ और नामली के बीच वाटर पार्क के सामने बाइक व कार क्रमांक एमपी-43 सी-7883 से टक्कर हो गई। ये दोनों बाइक से सैलाना की तरफ से आ रहे थे और कार नामली से सैलाना की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक दूर-दूर उछलकर गिरे। कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को गंभीर हालात में राहगीरों ने 100 डायल से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिवारजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!