बालम ककड़ी खाने से मासूम की मौत : मां-पिता सहित दो बहने बीमार, फूड पाइजनिंग की आशंका

बालम ककड़ी खाने से मासूम की मौत : मां-पिता सहित दो बहने बीमार, फूड पाइजनिंग की आशंका

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के करीब ग्राम जड़वासा कलां में बालम ककड़ी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग फूड पाइजनिंग का शिकार  हो गए। प्रभावितों में 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मां व दो बेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पिता को डिस्चार्ज कर दिया है।

किसान मांगीलाल पाटीदार (36) निवासी ग्राम जड़वासा कलां सोमवार को सैलाना-धामनोद रोड से बालम ककड़ी खरीदकर लाए थे। मांगीलाल ने पत्नी कविता, बेटी दक्षिता (11), साक्षी (8) और बेटे क्रियांश (5) के साथ मिलकर मंगलवार शाम बालम ककड़ी खाई। बुधवार सुबह 5 बजे सभी को उल्टियां होने लगी तो उन्होंने रतलाम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया। हॉस्पिटल से इलाज लेकर सभी वापस गांव लौट आए। बुधवार रात 3 बजे मां कविता, बेटी दक्षिता, साक्षी और बेटे क्रियांश को फिर उल्टियां होने लगी। परजिन चारों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सुबह 4 बजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने क्रियांश को मृत घोषित कर दिया। दक्षिता और साक्षी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। मां कविता को सामान्य वार्ड में भर्ती किया है। मृतक क्रियांश के काका रवि पाटीदार का कहना है कि मंगलवार शाम को सभी ने बालम ककड़ी खाई थी। भाभी कविता और दोनों भतीजियों को मेडिकल कॉलेज में स्लाइन चढ़ाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की माने तो प्रथमदृष्टया ककड़ी खाने से फूड पाइजनिंग होने से बालक की मौत हुई है। परिजन ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!