33.3 C
Ratlām

नन्ही बालिका लापता : जुलवानियां ट्रेंचिंग ग्राउंड में दौडक़र जाते हुए सीसीटीवी में कैद, सोशल मीडिया पर फूटेज वायरल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर 6 वर्षीय बालिका लापता हो गई है। बिरियाखेड़ी निवासी आशा पिता राहुल पलासिया (6) शनिवार को आखरी बार जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में दौडक़र जाते हुए देखा गया है। देर शाम तक बालिका के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश में पुलिस और परिजन जुटे हैं।

https://youtu.be/_OJaLBUZHhs

औद्योगिक थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर जांच के दौरान पाया गया है कि लापता 6 वर्षीय बालिका शनिवार दोपहर करीब 2.10 मिनट पर जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड के सीसीटीवी में दौड़ते हुए नजर आ रही है। इसके बाद बालिका लापता हो गई। बालिका काले रंग की लॉन्ग फ्रॉक और हरे रंग की स्लेक्स पहने हुए है। पुलिस टीम ग्राम जुलवानिया सहित आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि लापता बालिका ग्राम मूंदड़ी तरफ जा सकती है। इसके लिए एक टीम ग्राम मूंदड़ी भी रवाना की गई है। वंदेमातरम् न्यूज लापता बालिका आशा पलासिया का फोटो जारी कर रहा है। समीपस्थ जिलों के अलावा कहीं पर भी उक्त शक्ल की बालिका नजर आने पर सूचना तत्काल वंदेमातरम् न्यूज या फिर रतलाम औद्योगिक थाना के मोबाइल नंबर 7587634796, 7049127295 या 7049127910 पर दे सकते हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!