रतलाम में देर रात बवाल : सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर थाना घेरा, बड़ी संख्या में बल हुआ तैनात

रतलाम में देर रात बवाल : सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर थाना घेरा, बड़ी संख्या में बल हुआ तैनात

Advertisements
Advertisements

– बड़ी संख्या में रहा बल मुस्तैद, भीड़ को करना पड़ा तीतर-बीतर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम में मुस्लिम समाज ने रविवार रात स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भीड़ थाना परिसर में जा घुसी। पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने की आश्वासन दे रहे थे। लेकिन समाज के युवा आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। शहर के चारों थानों का पुलिस बल के अलावा लाइन से अतिरिक्त बल बुलाकर मुस्तैद करना पड़ा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रविवार रात अचानक से थाने के बाहर भीड़ एकट्‌ठा होने लगी। देखते ही देखते ही बड़ी संख्या में युवा पहुंच गए। थाना परिसर में पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्हें समझाने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद भी भीड़ जाने का नाम नहीं ले रही थी। तब पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सीएसपी अभिनव वारंगे, शहर के चारों थानों के टीआई समेत सुरक्षा बल पहुंचा। व्रज वाहन भी थाने पर खड़ा करना पड़ा। जैसे ही क्षेत्र में इस बात की जानकारी लगी दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में खुली खान-पान की दुकाने ताबड़तोड़ बंद हो गई। सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए भीड़ को तीतर-बीतर करना पड़ा। पुलिस भीड़ के पीछे तक गई। शहर काजी चीफ काजी आसिफ अली भी थाने पर आए। लेकिन उसके पहले ही भीड़ थाने से रवाना हो चुकी थी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शहर काजी के पीछे दोबारा थाने पहुंची भीड़

पुलिस के समझाने के बाद भीड़ थाने से तो चली गई। लेकिन सभी शहरकाजी अहमद अली के निवास स्थान पर पहुंच गए। भीड़ के कुछ लोगों को कहना था कि पुलिस ने एफआईआर लिखने के दौरान धक्का मुक्की कर मारपीट की। तब शहर काजी अहमद अली पुलिस अधिकारियों से बातचीत के लिए रात 12 बजे थाने पर आए। इनके पीछे-पीछे भीड़ भी दोबारा थाने पर आ गई। यहां पर पुलिस अधिकारियों ने फिर समझाया कि जो भी बात करना है शहर काजी के साथ तीन चार लोग अंदर आकर बात करे। लेकिन कुछ लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में शहर काजी के साथ सीएसपी वारंगे ने थाना परिसर में बातचीत की। इसके बाद शहर काजी थाने से बाहर आए। समाज के युवाओं को बताया कि एफआईआर हो चुकी है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। लेकिन कुछ लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। आरोपी को पकड़ कर लाने की मांग करने लगे। जैसे-तैसे भीड़ को समझाकर रवाना किया। भीड़ में मोजूद समाजजनों को एफआईआर की कॉपी भी समाजजनों ने दिखाई। 

जल्द होगी आरोपी की पहचान

धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए पोस्ट की गई है। धारा 295 में केस दर्ज किया है। सायबर सेल की मदद से देखा जा रहा है इंस्टाग्राम आई़डी किसने बनाई है। कुछ ग्रुप में यह फोटो डाली गई है। शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। – अभिनव वारंगे, सीएसपी-रतलाम (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!