Loksabha Election 2024 : रतलाम संसदीय क्षेत्र का चुनाव 13 मई को, भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रचार के लिए रवाना किए रथ  

Loksabha Election 2024 : रतलाम संसदीय क्षेत्र का चुनाव 13 मई को, भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रचार के लिए रवाना किए रथ  

Advertisements
Advertisements

– भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम संसदीय क्षेत्र चुनाव (Loksabha Election 2024) 13 मई 2024 को होने वाला है। इसको लेकर भाजपा पूरजोर तरीके से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भोपाल से रतलाम आई तीन एलईडी वेन को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किया। एलईडी वेन के माध्यम से भाजपा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष के विकसित कार्यकाल की लघु फिल्म दिखाएगी। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) से पहले एलईडी वेन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को फिल्म द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि रतलाम की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रति विकास के लिए तत्पर रहने पर सदैव विश्वास जताया है। फिल्म के माध्यम से विकास की गाथा हर जगह दिखाई जाएगी।  वैन को रवाना करने के दौरान विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सहसंयोजक अशोक पंड्या मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, राकेश पाटीदार, राजेन्द्र जाट, देवीलाल गुर्जर, करण वशिष्ठ सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पार्षद दल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे ज्ञापन देकर नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद शांतिलाल वर्मा ने राजीव गांधी सिविक सेंटर के 26 प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले मे हाल ही में गलत बात कही। उन्होंने महापौर और कई जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाकर भाजपा की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया,जो आचार संहिता का उल्लंघन है। कलेक्टर से मामले मे पार्षद शांतिलाल वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग के दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पप्पू पुरोहित, भगत सिंह भदौरिया, परमानन्द योगी, स्मिता माहेश्वरी, रंजीत टांक, रामू डाबी, योगेश पापटवाल, मनोहर लाल राजू सोनी, निशा सोमानी, विशाल शर्मा, सपना त्रिपाठी, देवश्री पुरोहित, संगीता सोनी, धर्मेन्द्र राका, अनिता कटारा, रत्नदीप सिंह आदि मौजूद थे।

सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल को बडावदा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण के मंडलों मे सेक्टर संयोजक भी नियुक्त किये है। उपाध्याय ने शबरी मंडल मे सुरेन्द्र सिंह राणावत को संयोजक, कैलाश पटेल को सहसंयोजक, धराड़ मंडल मे प्रवीण सोनी को संयोजक, दिनेश  जायसवाल को सहसंयोजक , बांगरोद मंडल मे भानुप्रताप सिंह शक्तावत को संयोजक एवं पन्नालाल पाटीदार को सहसंयोजक, नामली मंडल मे प्रहलाद पाटीदार को संयोजक एवं श्याम  धाकड़ को सहसंयोजक एवं चन्द्रशेखर आजाद मंडल मे अशोक चौटाला को संयोजक तथा लालबहादुर पाटीदार को सहसंयोजक नियुक्त किया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!