महाशिवरात्रि आज : 351 यजमान एक साथ करेंगे “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” महारुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि आज : 351 यजमान एक साथ करेंगे "सत्यम् शिवम् सुन्दरम्" महारुद्राभिषेक

Advertisements
Advertisements

– 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के आमजन कर सकेंगे दर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में 8 मार्च को सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 351 यजमान सपत्निक एक साथ महारुद्राभिषेक करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन श्रद्धालुजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अभिषेक कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे मां कालिका माता मंदिर प्रांगण में शुरू होगा। साथ ही माता और बहनों के लिए दिव्य ज्योतिलिंग की स्थापना भी की गई है, जिस पर जल अर्पित कर पुण्य लाभ लेकर श्रद्धालुजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक की तैयारियां पूरी हो गई हैं।  महारुद्र अभिषेक के मुख्य यजमान संदीप व्यास-नीतूजी व्यास (मालवा ऑक्सीजन) रहेंगी। बारह ज्योतिर्लिंग महारुद्र अभिषेक के यजमान भी अलग अलग सपत्निक शामिल होंगे। सनातन सोशल सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक स्वरूप में विशाल आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा। विद्वान भूदेवों के द्वारा महारुद्राभिषेक कराया जाएगा। सनातन सोशल ग्रुप मातृशक्ति मंडल की राखी व्यास, सुनीता पाठक, प्रीति गोयल, सुनीता शर्मा, अंजू सोनी, ज्योति सोनी, पूजा वोहरा, दिव्या शर्मा, उषा दुबे, शारदा शर्मा, सीमा सुरोलिया, सपना दुबे, कौशल्या त्रिवेदी,मधु बाहेती, मंजूला माहेश्वरी, चेतना गगरानी, ललीता सोमानी, रानी पंवार, ममता सोलंकी, हेमलता माहेश्वरी, आशा पाटीदार, भावना शर्मा, रीना टांक, संगीता पाटीदार, पद्मा उपाध्याय, नीना नीरंजनी, गीता शर्मा, जया सोमानी, चेतना पाटीदार, सोनू नेका, सीमा अग्रवाल, अनीता लाखोटिया, रीना पंवार आदि ने रतलाम के धर्मनिष्ठजनों से भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले महारुद्राभिषेक में शामिल होने की अपील की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!