रतलाम में चोरों का आतंक : भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री के घर नकाबपोश बदमाशों का धाबा

Advertisements
Advertisements

– रतलाम जिले की पुलिस का नहीं बदमाशों पर अंकुश, लगातार वारदातों का सिलसिला

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में चोरों का आतंक बना हुआ है। जावरा में हुई रतलाम के इतिहास की अब की सबसे बड़ी चोरी में बदमाशों का सुराग तलाशने में नाकाम पुलिस नई वारदातों को भी नहीं रोक पा रही है। बीती देर रात चार हथियार बंद नकाबपोशों ने सैलाना की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री क्रांति जोशी के निवास पर धाबा बोला। बदमाशों ने घर के अंदर मंदिर में भगवान को पहनाए तीन चांदी के मुकूट और जेवर चुराए। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सैलाना पुलिस थाने की उपनिरीक्षक शीना खान एवं सहायक उपनिरीक्षक शिवजी यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच की। मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें मुख्य गेट से चार नकाबपोश हथियार के साथ कैद हुए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री जोशी ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि दीपावली पर पूजन के लिए भगवान के मुकूट एवं जेवर पहनाए थे। देर रात करीब 3 बजे बदमाश मुख्य गेट का नकुचा तोड़ते हुए पहले माले पर पहुंचे। मंदिर के अंदर विराजीत भगवान श्री राम, लक्ष्मणजी एवं सीताजी की मूर्तियों को पहनाए गए 750 ग्राम वजनी चांदी के मुकूट चोरी कर ले गए। घर के खटपट की आवाज सुनते ही नींद खुली तब चोर भाग निकले। सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेजों के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। जल्द चोरो को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!