महिला मरीज से दुर्व्यवहार : कलेक्टर को हुई शिकायत तो दौड़े CMHO, बातचीत का वीडियो वायरल, बयान के दौरान डॉक्टर के निकले आंसू

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालात खराब है। इसकी बानगी बुधवार को जिला मुख्यालय के मातृत्व शिशु इकाई (एमसीएच) में देखने को मिली, जब एक गर्भवती महिला ने डॉक्टर के दुर्व्यवहार की शिकायत सीधे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को फोन लगाकर कर दी। जांच के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार को भेज दिया तो स्वास्थ्य विभाग के अमले में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भी दौड़े-दौड़े पहुंचे और महिला डॉक्टर को अपने व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


दरअसल रावटी की दीपिका मालवीय सोनोग्राफी के लिए एमसीएच आई थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रीति रायकवार ने पांचवे महीने में सोनोग्राफी की बात कहते हुए सोनोग्राफी करने से मना करते हुए कक्ष क्रमांक 3 में जाने की बात कही। तब महिला का कहना था कि अस्पताल की नर्स द्वारा ही सोनोग्राफी लिखी गई है। लेकिन डॉक्टर सोनोग्राफी के लिए तैयार नहीं थी। इस पूरे मामले में बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले की जानकारी कलेक्टर के पास पहुंचने के बाद मौके पर तहसीलदार मनोज चौहान को भेजा। अधिकारियों ने डॉक्टर सहित महिला के बयान लिए। बयान लेने के दौरान डॉक्टर रायकवार रोते हुए कहने लगी आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। तहसीलदार मनोज चौहान ने बताया कि रावटी की महिला ने डॉक्टर प्रीति रायकवार की शिकायत की थी। बयान लेकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


सीएमएचओ पहुंचे, पूछा कोई राशि तो नहीं लेता
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे को भी कलेक्टर ने डॉक्टर के इस बर्ताव को लेकर लताड़ लगाई। इसके बाद सीएमएचओ दल सहित एमसीएच पहुंचे। उन्होंने महिला से जानकारी ली। उन्हें भी महिला ने बताया कि महिला चिकित्सक डॉ. प्रीति रायकवार का व्यवहार अच्छा नहीं था। सही तरीके से बात ना करते हुए दुर्व्यवहार किया। सीएमएचओ ने डॉ. प्रीति रायकवार को सख्त लहजे में चेतावनी की किसी भी मरीज के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। आगे से इस प्रकार की कोई भी घटना संज्ञान में आती है तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में आई हुई सभी महिलाओं से पूछा गया कि सोनोग्राफी के दौरान उनसे किसी प्रकार की कोई राशि ली गई अथवा नहीं। किसी भी महिला द्वारा राशि लिए जाने संबंधी कोई भी शिकायत नहीं की गई। सीएमएचओ ने प्रभारी सिविल सर्जन आरएमओ को जिला चिकित्सालय में व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया। वहीं डॉक्टर प्रीति रायकवार ने भी सीएमएचओ को बताया कि भीड़ काफी रहती है। एक साथ आकर जल्दी की जाती है। ऐसा मेरा कोई उद्देश्य नहीं था। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!