रतलाम में कत्ल कर किया गुमराह : भाभी से बात करने पर टोका तो कर दी हत्या, खून के रिश्ते तार-तार 

रतलाम में कत्ल कर किया गुमराह : भाभी से बात करने पर टोका तो कर दी हत्या, खून के रिश्ते तार-तार 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के रावटी थाना क्षेत्र में घर में मिले शव का मामला हत्या का निकला है। छोटे भाई ने बड़े भाई पर लट्‌ठ से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में घायल अवस्था में छोड़ चला गया। सुबह जब वह लौटा तो बड़ा भाई मृत मिला। हत्या का राज छुपाने के लिए आरोपी छोटे भाई ने पुलिस थाने जाकर गुमराह भी किया। पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी छोटा भाई ही निकला, जिसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई – 2024 को प्रहलाद (45) पिता रामस्वरुप गेहलोत निवासी भुतिया ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसका भाई भागीरथ (50) पिता रामस्वरुप गेहलोत निवासी भुतिया का होकर घर में अकेला रहता था। घर जाकर देखा तो वह जमीन पर पडा हुआ था। उसके कान के पास चोट होकर खून निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम किया। जांच में पुलिस ने सूचनाकर्ता प्रहलाद गेहलोत और उसके एक अन्य भाई भंवरसिंह की पत्नी रीना गेहलोत निवासी चैनपुरा (भुतिया) के बयान लिए।  मृतक भागीरथ गेहलोत की पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर भागीरथ की हत्या होना पाया। पुलिस ने फिर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया और जांच की तो छोटा भाई ही हत्यारा निकला।

हत्या के पीछे यह था प्रमुख कारण 

रावटी थाना प्रभारी जय प्रकाश चौहान ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि मृतक भागीरथ घर मे अकेला रहता था। शराब पीने का आदि होकर चिल्ला चोट करता था। सूचनाकर्ता छोटा भाई प्रहलाद भी घर में अकेला था। दोनो की पत्नीयां नही है। दोनों का एक और भाई भमरसिंह का चार माह पहले निधन हो चुका है। घर में भमरसिंह की पत्नी रीना है। आरोपी प्रहलाद भाभी रीना से बातचीत करता था जो कि मृतक भागीरथ को ठीक नही लगता था। इस कारण शराब के नशे में वह आरोपी प्रहलाद को गाली गलोच करने लगा था। गुस्से में आकर आरोपी प्रहलाद ने लट्ठ से भागीरथ के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद भागीरथ को घर के अंदर धकेल कर आरोपी प्रहलाद उसके घर चला गया। सुबह पता चला भागीरथ की मौत हो गई। आरोपी प्रहलाद ने गुमराह कर पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी प्रहलाद ने वारदात करना कबूला।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!