समारोह ऐसा भी : छात्राओ को पुरस्कृत कर विधायक मकवाना ने साथ में बैठ किया भोजन, बेहतर भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना रहे, जिनके द्वारा छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने 400 छात्राओं के साथ भोजन पश्चात उज्जवल भविष्य की कामना कर विदाई दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विद्यालय में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह रखा गया था। यहां आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक मकवाना शामिल हुए। दरअसल विधायक बनने के पूर्व मकवाना इसी संस्था में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। पूर्व शिक्षक और वर्तमान विधायक  को अपने बीच पाकर विद्यार्थि एवं स्टाफ  काफी खुश नजर आया। विधायक मकवाना ने विदाई ले रही छात्राओं एवं अध्ययनरत छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस विद्यालय में पढ़ रहे हैं यहां के शिक्षक बहुत अच्छे हैं तथा इन शिक्षकों से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर शासन के विभिन्न उच्च पदों पर जाकर विद्यालय एवं अपने शिक्षकों का नाम गौरवान्वित करें ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20230215 WA0038

यह थे प्रमुख रूप से शामिल
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य शशिकला  रावल, व्याख्याता नीलम शर्मा, मंजू बाफना, श्यामवंत पुरोहित, प्रदीप शर्मा एवं अन्य शिक्षक गणों के साथ  पूर्व लेखापाल व निज सहायक मनीष गोयल, विजया शर्मा, कुसुम शर्मा, अमरसिंह राजपूत, रेखा खरोटे, उषा सोनगरा, श्यामा बाई, संजय परमार सहित अध्यापकगण एवं छात्राएं मौजूद थी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!