रतलाम में बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड :  फरार चार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम, आरोपियों के घर देर रात तक हुई नपती

रतलाम में बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड :  फरार चार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम, आरोपियों के घर देर रात तक हुई नपती

Advertisements
Advertisements

-कलेक्टोरेट का घेराव के बाद आरोपियों के अवैध निर्माण पर जल्द चलेगी जेसीबी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में मुख्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 -10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इधर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों द्वारा कलेट्रोरेट का घेराव के बाद राजस्व विभाग ने देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों के घरों की नपती पूरी की है। संभावना है की जल्द ही आरोपियों के अवैध निर्माण पर जेसीबी चलेगी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि वर्चस्व के चलते रतलाम के अमलेटा गांव के गजेंद्र डोडिया व सेमलिया के केशव गुर्जर की 21-22 मार्च की दरमियानी रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। शातिर आरोपियों ने हत्या कर शव फोरलेन कांडरवासा फंटे पर सड़क किनारे फेंक दुर्घटना का षड्यंत्र भी रचा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और वह पुलिस की जांच में सही पाई गई थी। नृशंस दोहरे हत्याकांड में 21 आरोपियों की संलिप्ता पाई गई। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। शेष 14 फरार है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने वारदात में शामिल फरार आरोपी कान्हा जाट, राजाराम चौधरी, ध्रुव जाट व सौरभ मराठा की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा आरोपियों की अवैध संपत्ति के साथ अवैध निर्माण की जानकारी भी जुटाई जा रही है। गुरुवार रात फरार आरोपी कान्हा जाट, दीपक जाट, प्रदीप जोशी, समरथ चौधरी, चरणसिंह जाट सभी निवासी ग्राम नेगड़दा, राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा, रोहित कुमावत, दीपक गेहलोत, विजय मेट एवं सौरभ गेहलोत सभी निवासी नामली के अवैध निर्माण को चिन्हित किया है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को आरोपियों के अवैध निर्माणों पर जेसीबी चल सकती है। बता दे कि दो दिन पूर्व परिजनों ने कलेक्टोरेट में नीचे बैठ मौन रहकर विरोध जताया था। कलेक्टर को बुलाने की मांग पर परिजन अड़े थे। लेकिन बाद में अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई व एएसपी राकेश खाखा ने कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तब परिजन वहां से चले गए थे। हालांकि बाद में स्टेशन रोड पुलिस ने कलेक्टोरेट में ज्ञापन देने आए 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दोहरे हत्याकांड में अभी यह आरोपी गिरफ्तार

नृशंस दोहरे हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर सूर्यपालसिंह (29) पिता मदनसिंह पडियार निवासी ग्राम बड़ोदिया, राहुल (30) पिता शंकरलाल जाट निवासी ग्राम रामगढ़ (थाना सैलाना), बबलू (31) पिता अमृतलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिबड़ोद (थाना डीडी नगर), शैलेंद्र उर्फ शेलू (28) पिता रमेश डिंडोर निवासी पीपली चौक (नामली), अंकित (28) पिता मुकेश कुमावत निवासी नामली, योगेश (23) भंवरलाल राठौर निवासी नामली, अभिषेक (20) पिता रणछोड़ जाट निवासी ग्राम धमोत्तर (थाना नामली) को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में यह सभी जेल में है। वहीं शेष फरार 14 आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!