NEET EXAM -2024 : नीट परीक्षा कल, छोटी-छोटी गलतियों से बिगड़ता है पेपर तो परीक्षार्थी रखें यह सावधानी जरूर

NEET EXAM -2024 : नीट परीक्षा कल, छोटी-छोटी गलतियों से बिगड़ता है पेपर तो परीक्षार्थी रखें यह सावधानी जरूर

Advertisements
Advertisements

– अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. कुमावत ने वंदेमातरम् NEWS के माध्यम से दी खास सलाह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नीट परीक्षा (NEET EXAM) एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। इसके लिए व्यापक तैयारी की आवश्यकता होती है। जो छात्र चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उन्हें भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए इस परीक्षा को पास करना होता है। परीक्षा से पूर्व सफल शिक्षा संस्था अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत से वंदेमातरम् NEWS की विशेष चर्चा हुई। अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. कुमावत ने बताया कि NTA द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 25  लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, छात्रों को परीक्षा वाले दिन क्या करना चाहिए? NEET एक्सपर्ट ने कुछ सलाह दी जिस पर छात्रों को देना चाहिए ध्यान, जिससे MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS, BHMS में प्रवेश लिया जाता है। AIIMS, JIPMER में MBBS/BDS पाठ्यक्रम हेतु भी यही प्रवेश परीक्षा है। रतलाम में विभिन्न 9 सेंटर पर 5 मई 2024 को परीक्षा आयोजित होगी। NEET एग्जाम  हेतु  शहर के लगभग 2800 से अधिक विद्यार्थी  विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एग्ज़ाम देंगे। एग्जाम के दौरान छोटी-छोटी गलतियों से भी बिगड़ता है पेपर तो परीक्षार्थी यह सावधानी रखें जरूर। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

छात्रों को परीक्षा वाले दिन क्या करना चाहिए? NEET एक्सपर्ट ने कुछ सलाह दी जिस पर छात्रों को देना चाहिए ध्यान …

Advertisements
Advertisements
Advertisements

1)  एडमिट कार्ड – एडमिट कार्ड में दिए हुए स्थान पर एक पासपोर्ट फोटोग्राफ एवं एक पोस्टकार्ड फोटोग्राफ लगाए साथ ही बाय अंगूठे का थम्प्रिंट भी लगाए।

2)  ड्रेस – एग्जाम में आप टी-शर्ट और लोवर पहन कर जा सकते हैं पर ध्यान रखें नाक और कान की बालियां एवं हाथ और गले में पहने हुए धागे  निकाल कर जाए।

3)  एग्जाम टाइम –  एग्जाम का समय 2pm से 5.20pm तक हैं। पर  एग्जाम सेंटर पर आपके एडमिट कार्ड में लिखे हुए निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं ताकि समय पर एंट्री मिल सके और साथ में आधार कार्ड लेकर जाएं, यदि आधार कार्ड ना हो तो ID प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, 12 बोर्ड का एडमिट कार्ड आदि लेकर जा सकते हैं।

4) अन्य उपकरण- एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जानी है एवं इसके अलावा अन्य किसी उपकरण को ले जाने की आवश्यकता नहीं है। पेन परीक्षा के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा एवं पानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

5) प्री–एग्जाम डिस्कशन से बचे – जैसे ही आप एग्जाम सेंटर पहुंचेंगे वहां ज्यादातर बच्चे आपको हाथ में किताबें लिए कुछ पढ़ते नजर आएंगे या फिर यह बात करते नजर आएंगे कि उन्होंने क्या-क्या पढ़ा है। यहां तक की एग्जाम हॉल में, पेपर मिलने से पहले तक भी डिस्कस करते रहते हैं। आपकी तैयारी  कैसी भी हो दूसरो की बाते सुनकर जरा भी घबराए नहीं, इससे पेपर बिगड़ सकता है आप शांत रहे और आत्मविश्वास बनाए रखें आपका पेपर अच्छा ही होगा।

6) बैठने से पहले सीट जांच ले – जो भी टेबल या कुर्सी एलॉट की गई है। उसे अच्छी तरह से  जांच ले। देख ले वहां कोई पर्ची, च्यूइंग, ब्लूटूथ ना हो, अगर कुछ मिले तो तुरंत एग्जामिनर को सूचना दे। यह भी चेक करें कुर्सी या  टेबल हिल तो नहीं रही हैं या टूटी हुई तो नहीं है, ऐसा होने से OMR भरने में परेशानी आ सकती है।

7) दवाई अपने साथ रख सकते हैं – यदि आप कोई दवा लेते हैं तो आप  प्रिस्क्रिप्शन के साथ टैबलेट लेकर साथ जा सकते हैं।
8) मुश्किल सवालों से डरे नहीं– यदि किसी सब्जेक्ट में लगातार सवाल मुश्किल आ रहे हैं तो घबराएं नहीं और संयम रखें| आगे के सवाल आसान हो  सकते हैं, अगर आप घबरा जाएंगे तो आसान सवालों में भी गलती कर बैठेंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!