NEET में धांधली : रतलाम में विद्यार्थी परिषद के बाद अब कांग्रेस की सीबीआई जांच की मांग

NEET में धांधली : रतलाम में विद्यार्थी परिषद के बाद अब कांग्रेस की सीबीआई जांच की मांग

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नीट-2024 (NEET) परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद अब धांधली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठने लगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद अब रतलाम में कांग्रेस ने भी अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को सौंपा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कांग्रेस ने ज्ञापन में बताया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 जून को NEET-UG परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस परीक्षा में पेपर लीक से लेकर कई धांधली हुई है। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। जिससे दोषियों को सजा मिले। ज्ञापन के जरिए कांग्रेस नेताओं ने मांग कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद मुक्त किया जाए। उम्मीदवारों के बड़े हुए अंक एवं हरियाणा से की गई गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से उजागर हुआ है। भाजपा शासित राज्य में भ्रष्टाचार के पैटर्न को उजागर करता है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंप सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

साथ ही मध्यप्रदेश में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर में पेपर लीक घोटाला एवं नर्सिंग घोटाला की जांच भी उच्च स्तरीय कराई जाने की मांग रखी। ज्ञापन का वाचन जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेता पारस सकलेचा दादा, शांतिलाल वर्मा, प्रकाश प्रभु राठौर, रजनीकांत व्यास, फैय्याज मंसूरी, कुसुम चाहर, बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय, सोहेल काजी, जोएब आरिफ आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!