लापरवाही : मोचीपुरा में तेज बारिश के दौरान खुले नाले में गिरी 10 वर्षीय छात्रा, चश्मदीद की सूझ-बूझ से बची जान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मोचीपुरा क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5:17 बजे तेज बारिश के दौरान नगर निगम की लापरवाही से एक 10 वर्षीय बालिका हादसे का शिकार हुई। प्रत्यक्षदर्शी की तत्परता से बालिका की जान बचाई गई। हादसे के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। स्टेशन रोड पुलिस थाना टीआई सहित पुलिस बल को मौके पर पहुंचना पड़ा।
गुरुवार शाम करीब 5 बजे हाथीखाना क्षेत्र स्थित शासकीय कन्याशाला में अध्ययनरत कक्षा छठवीं की छात्रा अफसाना पिता राशिद शाह उम्र 10 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर छुट्टी होने पर पैदल-पैदल घर जा रही थी। मोचीपुरा क्षेत्र में पुराने नाले का खुला गड्ढा पानी से भरा हुआ था। सामने से एक दो पहिया वाहन तेज रफ्तार में आने पर बालिका उससे बची और उसका पेड़ गड्ढे में भरे पानी में जा पहुंचा। इससे बालिका उक्त 3 फ़ीट चौड़े और 4 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। क्षेत्र के अन्य दुकानदार और सलमान ने उक्त दृश्य देख कर बालिका को तत्परता से हाथ पकड़ कर उसे गड्ढे से बाहर निकाला।

बालिका उक्त हादसे के बाद काफी घबराई गई थी। लोगों ने उसकी पहचान कर स्वयं के वाहन से घर पहुंचाया और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल क्षेत्र मोचीपुरा पर रहवासियों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला बल के साथ पहुंचे। नगर निगम को सूचना मिलने पर आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल सहित स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह एवं अन्य निगमकर्मी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित रहवासियों ने उक्त घटना के बाद नगर निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
क्या कहते हैं नगर निगम कमिश्नर सोमनाथ झारिया
मोचीपुरा क्षेत्र में उक्त घटना स्थल पर रियासतकाल के दौरान का नाला होने की सूचना मिली है। नाले की खुदाई कर वहां पर अब अंडरग्राउंड पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया है। गुरुवार रात तक उक्त कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Related articles

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...

मिशन लाइफ अभियान : मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों और नेहरू युवा केंद्र ने दिलवाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।शहर के मांगल्य (जेवीएल) मंदिर में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र टीम (CMYIP) ने नेहरू युवा केंद्र के...

बाबा महाकाल की भजन संध्या : ये भगवा रंग…गीत गाने वाली गायिका शहनाज अख्तर आ रही है रतलाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।ये भगवा रंग...,मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है...,छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया जैसे...
error: Content is protected by VandeMatram News