नेताजी ने अपनी ही पार्टी के सीएम को काले झंडे दिखाने की दी चेतावनी….और भी बहुत कुछ बोल दिया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सत्ता का नशा क्या होता है इसकी बानगी शनिवार को रतलाम में बंजली हवाई पट्टी पर देखने को मिली। भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोक की। नोकझोक में होश खो बैठे भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की बात बार-बार बोल वीडियो में कैद हो गए।

मालूम हो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को जावरा विधायक के पुत्र की शादी में शामिल होने रतलाम आए थे। हेलीपैड पर जाने से भाजपा के जिला पदाधिकारियों को सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि सूची में जिसका नाम होगा, उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा। इसी बात को लेकर जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष तैश में आ गए। पदाधिकारियों का कहना था कि कई लोग ऐसे अंदर है जिनका कोई काम नही है। भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने तो यहां कह दिया कि धक्का-मुक्की करके अंदर जाएंगे और मुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाएंगे। भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने यहां तक कहा कि कलेक्टर की तानाशाही चल रही है। पदाधिकारी कलेक्टर व एसडीएम को बुलाने की मांग करते रहे। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण राव, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, करणधीर बड़गोतिया सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से हेलीपैड पर जाने के लिए बहसबाजी करते रहे। मौजूद पुलिस अधिकारी को यहां तक कहना पड़ा कि फोर्स को बुलाओ। इसपर भी पदाधिकारी आक्रोशित हो उठे और जमीन पर बैठ विरोध दर्ज कराने के धमकी देने लगे। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा पहुंचे और पदाधिकारियों को अंदर लेकर गए।
क्या ऐसे नेता पद पर रहने लायक है?
क्या ऐसे नेता पद पर रहने लायक है जो सार्वजनिक रूप से अपने ही मुखिया को काले झंडे दिखाने की चेतावनी देते हैं। बता दे कि वेक्सिनेशन अभियान के दौरान उक्त मंडल अध्यक्ष ने शहर में ग्रामीणों को वेक्सिनेशन लगाने के विरोध में नायब तहसीलदार के खिलाफ भाजपा नेताओं के साथ दीनदयाल नगर में वेक्सिनेशन केंद्र पर धरने पर भी बैठ गए थे, जिसका आमजन ने भी चर्चा में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Related articles

विधानसभा – 2023 : अब वोट देगा नहीं बल्कि लेगा गुर्जर समाज, गुर्जर नेता बैंसला ने रतलाम में कही बड़ी बात

रतलाम दौरे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात कीरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय...

महा जनसंपर्क : जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, विधायक मकवाना को दिया आशीर्वाद

- ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बाजनखेड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ विधायक ने किया भोजनरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।भाजपा के...

साई भंडारा : डीआरएम कार्यालय परिसर में 12 जून को, नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने आबिद हुसैन

- वर्ष -2010 से निरंतर जारी साई भंडारा की तैयारी अंतिम चरण मेंरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम रेल मंडल कार्यालय...

कायाकल्प : जन कल्याणकारी कार्यों को उतारा है धरातल पर, विधायक काश्यप ने कही बात, पढ़े विस्तृत खबर

-  महानगर की तर्ज पर सड़कों का किया जा रहा निर्माण - महापौर पटेलरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कायाकल्प योजना के तहत...
error: Content is protected by VandeMatram News