सुरक्षा की कवायद : जिले के इस विधायक ने सुरक्षा पर जताई चिंता, अब बदमाशों पर रहेगी पैनी नजर

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
स्वच्छ सैलाना, सुंदर सैलाना के बाद अब सुरक्षित सैलाना की कवायद शुरू हो गई है। नगर के चप्पे चप्पे अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। पहले चरण में मुख्य चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे वही दूसरे चरण के लिए नगर की प्रमुख गलियों को शामिल किया है। कंट्रोल रूम पुलिस थाना सैलाना पर स्थापित होगा और आपराधिक गतिविधि संचालित करने वाले बदमाशों, मोटरसायकिल चोर एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रख सकेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सुरक्षित सैलाना बनाने की कवायद में विधायक हर्षविजय गेहलोत ने दीनदयाल मार्केट के सामने भूमिपूजन किया। पांच लाख रुपए की विधायक निधि से करीब 40 एचडी कैमरे 24 घंटे नगर की सुरक्षा में लगेंगे। सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने उद्बोधन में कहा की क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासी नगर में खरीददारी करने आते है किंतु आए दिन इनके साथ लूट या चोरी की वारदात घटित हो जाती, जिससे निपटने के लिए ये कैमरे मिल का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद जगदीश पाटीदार, कृष्णा चंदेल, राधा बाई काग, पुष्पा राठौड़, मंगलेश कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, संजय मांडोत, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप राठौर, पूर्व नप उपाध्यक्ष रामप्रसाद चंदेल, महेंद्र शुक्ल आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!