ऑनलाइन फ्रॉड : फोन-पे के जरिये एक और महिला हुई धोखाधड़ी का शिकार

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
साइबर अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ नहीं होने से बदमाशों के हौंसले बढे हुए हैं। नतीजतन जिले में साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।
साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले इतने शातिर हैं कि वे पढ़े-लिखें लोगों को भी अपने जाल में फंसाने से नहीं चूक रहे। हाल ही में निजी स्कूल की एचआर हेड ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुई थी की फिर एक और महिला बदमाशों के चंगुल में फंसकर धोखाधड़ी का शिकार हो गई।
रतलाम औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मंजूला पति चन्द्रशेखर नांदेचा निवासी प्रिंस प्लाजा छत्रीपुल की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध कायम किया है। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि कस्तुरबानगर में 9 मार्च को उसके साथ धोखाधड़ी हुई। दो अलग-अलग मोबाइल नंबर के धारक ने फोन-पे के माध्यम से 43 हजार 985 रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। महिला को अपने साथ धोखाधड़ी का पता चलने पर पुलिस में शिकायत की। औद्योगिक क्षेत्र थाने के उपनिरीक्षक आरके चौहान मामले की जांच कर रहे हैं।

Related articles

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...

धोखाधड़ी : गुरुभाई बन ऐंठ ली दस लाख से अधिक राशि, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर को शिकायत के बाद पुलिस ने की FIR

- ठगी के शिकार पिछले एक वर्ष से काट रहे थे पुलिस के चक्कर रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम...

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...
error: Content is protected by VandeMatram News