रतलाम में हिट एंड रन केस में नया मोड़ : नवज्योति स्कूल बस की डेंटिंग-पेंटिंग कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, जांच शुरू

रतलाम में हिट एंड रन केस में नया मोड़ : नवज्योति स्कूल बस की डेंटिंग-पेंटिंग कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, जांच शुरू

Advertisements
Advertisements

– तीन दिन बाद भी बस नहीं जब्त और ड्राइवर फरार, स्कूल प्रबंधन पर अब गुमराह करने का आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के नामली क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। नवज्योति स्कूल की बस से हुए हादसे में 18 वर्षीय शिवम की मौत के बाद कथित रूप से बस की डेंटिंग-पेंटिंग कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने अब इस पहलू की भी जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि 27 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले निवासी शिवम (18) अपने चचेरे भाई मनीष (19) के साथ बाइक से फेरी का काम खत्म कर लौट रहा था। दोपहर करीब 2:50 बजे नामली की ओर से आ रही पीली रंग की एक स्कूल बस, जिस पर नवज्योति लिखा था, ने शिवम की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में बस का पिछला पहिया शिवम के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद नामली थाने पर प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने नवज्योति स्कूल की बस के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद न तो बस को जब्त किया गया है और न ही ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।

हिट एंड रन में अब एक नया पहलू आया सामने 

सूत्रों के अनुसार, घटना के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे हिट एंड रन बस को नामली के स्टेशन रोड स्थित एक पेंटर के पास ले जाकर उसमें हुए स्क्रैच को डेंटिंग-पेंटिंग करवा कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सूचना की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो स्कूल प्रबंधन और अन्य संबंधित व्यक्तियों पर भी साक्ष्य नष्ट करने और पुलिस को गुमराह करने की धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

किसका क्या है कहना

1) एफआईआर में दर्ज हुए आरोप

मृतक शिवम के भाई मनीष ने एफआईआर में दर्ज कराया कि हादसे के समय बस पर नवज्योति स्कूल लिखा था और ड्राइवर की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर ने तेज रफ्तार बस को घटनास्थल पर नहीं रोकते हुए आंखों के सामने फरार हुआ था। 

2) पुलिस का बयान

रतलाम-ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि हादसे के बाद साक्ष्य छिपाने के प्रयास की जांच की जा रही है। संबंधित पेंटर के कथन के अलावा तकनीकी साक्ष्य भी एकत्र किए जाएंगे। मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!