रतलाम में रंगों की बहार : सतरंगी में डूबा शहर, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में छाया त्योहार का उत्साह 

रतलाम में रंगों की बहार : सतरंगी में डूबा शहर, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में छाया त्योहार का उत्साह

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में धुलेंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों व चौराहों पर होली का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों में जमकर देखा गया। रंग-बिरंगे रंग-गुलाल के साथ पानी की बौछारों ने हर किसी को भिगो दिया। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। शहर में पहली बार फॉम से होली खेली गई। फायर शॉट मशीन से रंग गुलाल उड़ाया गया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240325 WA0119

धुलेंडी पर्व का उत्साह एक दिन पहले ही शहर में नजर आने लगा था। माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर रविवार रात में रंग-गुलाल उड़ाकर होली मनाई। भजनों पर जमकर शहरवासी थिरक उठे। होलिका दहन के बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सोमवार सुबह से शहर रंगों की बौछार से सरोबार नजर आया। हर कोई रंग-बिरंगे रंग में दिखा। घास बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर के समीप रंगारंग कार्यक्रम आयोजन किया गया। फव्वारों की मस्ती के साथ फायर शॉट मशीन से रंग गुलाल उड़ाया गया। आशीष सोनी मित्र मंडल द्वारा शहर में पहली बार फॉम से होली का आयोजन किया। फायर शॉट मशीन से फॉम निकला और बच्चों से लेकर बड़े इसमें रंग गए। मनोज गंधर्व द्वारा लाइव गीतों की प्रस्तुति दी। हर कोई होली के गीतों पर झूम उठा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240325 WA0117

राजपूत समाज ने मनाया ढूंढ उत्सव

अमृत सागर तालाब स्थित श्री चारभुजा जी का मंदिर राजपूत समाज द्वारा रंगारंग गैर निकाली गई। बालक बालिकाओं का ढूंढ उत्सव मनाया। शोकाकुल परिवारों के यहां जाकर रंग गुलाल लगाया। ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष ठाकुर विजयसिंह हारोड, राजेशसिंह चौहान, जीवनसिंह चौहान, भगवान सिंह राठौड़, करणसिंह राणावत, जगदीश चंद्र सिंह, चुंडावत रामसिंह जादव, ठाकुर भारतसिंह सिसोदिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष कुंवर अजीत सिंह सांखला, मंगलसिंह सिसोदिया, उज्जवल सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह सोलंकी, मयूर सिंह सिसोदिया, उज्जवल सिंह चौहान, चिंटू सिंह राठौड़, योगेश सिंह चावड़ा, नितेश सिंह चावड़ा सहित समाज सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20240325 WA0116

महालक्ष्मी मंदिर में खूब उड़ा रंग-गुलाल

महालक्ष्मी मंदिर में धुलेंडी का उत्साह रविवार रात से नजर आया। यहां पर भजन संध्या के आयोजन के साथ जमकर रंग-गुलाल उड़ाकर होली पर्व मनाया। एक से बढ़कर एक श्याम व होली भजनों पर मंदिर में महालक्ष्मी जी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालू भक्ति में झूम उठे। मंदिर में जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। महालक्ष्मी जी मूर्ति का भी आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से भी सजाया गया।

IMG 20240325 WA0118

पंचान अग्रवाल समाज ने निकाली रंगारंग गैर

माणकचौक स्थित गोपालजी का बड़ा मंदिर से श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा समाज प्रमुख शांतिलालजी चौधरी की अगुवाई में रंगारंग गैर निकाली गई। समाजजनों ने सभी को एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बैंड बाजों व ढोल के साथ समाजजन होली गीतों पर थिरकते हुए चल रहे। गैर माणकचौक से प्रारंभ होकर डालूमोदी बाजार पहुंची। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया। समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया गैर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेश अग्रवाल ने बताया होली पर्व पर अपनी परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से पिछले अनेक वर्षों से समाज द्वारा गैर निकाली जा रही है। गैर के पहले अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए सभी कार्यकारिणी सदस्य उन परिवार जनों के निवास पंहुंचते है जहा विगत वर्ष  में कोई गमी हुई हो। वहा रंग गुलाल डाल कर परिवारजनों से गैर मैं शामिल होने का आग्रह करते है। इस दौरान महेश गोयल, ओम गर्ग, ओमजी आशु, सुनील गोयल, महेश चौधरी, विवेक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, केदार अग्रवाल, किशोर मित्तलआदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!