34.1 C
Ratlām
Thursday, May 1, 2025

जोर-आजमाइश पर विराम : रतलाम जिले की पांचों विधानसभा में शांतिपूर्ण हुए चुनाव, जिले में 82.86 प्रतिशत मतदान

सुबह से केंद्रों पर मतदान को लेकर दिखा उत्साह, जाने कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 का रण खत्म हो चुका है। प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। रतलाम जिले में मतदान के प्रति लोगों में सुबह से उत्साह रहा। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया उसी के साथ मतदान का ग्राफ भी आगे बढ़ा। जिले में 82.86 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें सर्वाधिक मतदान सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 89.13 प्रतिशत हुआ। तुलनात्मक दृष्टि से रतलाम शहर में सबसे कम मतदान 72.99 प्रतिशत हुआ।

IMG 20231118 WA0013

लोकतंत्र के महापर्व के दौरान प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगाने के लिए मतदाताओं में शुक्रवार सुबह से उत्साह देखा गया। इस बार युवाओं के साथ महिलाओं ने भी अपने अधिकार का उपयोग घर-घर से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच किया है। सुबह के पहले दो घंटे में रतलाम जिले की पांचो सीटों पर मतदान का कुल प्रतिशत 14.27 था। वहीं शाम 5 बजे तक ये बढ़कर 80.0 फीसद पहुंच गया।

IMG 20231117 WA0156

जिले के कई मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे बाद भीड़ देखने को मिली। केंद्रों के बाहर वोटर्स लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। चुनाव के अंतिम प्रहर में वोटर्स में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा नजर आई। महिलाएं अपने घर के काम निपटा कर मतदान केंद्रों पर पहुंची हैं। रतलाम जिले में शाम 6 बजे तक मतदान पूर्ण होने के बाद 82. 86 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग सैलाना में 89.13 और सबसे कम 72.99 रतलाम सिटी में हुआ। इसके अलावा रतलाम-ग्रामीण विधानसभा में 86.15, जावरा विधानसभा में 83.51 और आलोट विधानसभा में 82.67 फीसद मतदान हुआ।

IMG 20231117 WA0154
https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network