रतलाम मेले में खेला : पार्किंग ठेका दशहरे तक, ठेकेदार फिर भी करवा रहे अवैध वसूली

रतलाम मेले में खेला : पार्किंग ठेका दशहरे तक, ठेकेदार फिर भी करवा रहे अवैध वसूली

Advertisements
Advertisements

– नगर निगम के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्तरहीन, बिचौलियों पर नहीं लगा पाए जनप्रतिनिधि अंकुश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नवरात्रि मेले में पार्किंग स्टैंड को लेकर रविवार को फिर विवाद की स्थिति बन गई। दरअसल, नगर निगम ने पार्किंग के ठेके दशहरे तक के ही किए थे। इसके बाद किराया वसूली बंद हो जाना थी। बावजूद रोटरी गार्डन और गुलाब चक्कर वाले स्टैंड का ठेका लेने वाले ठेकेदार के लड़को के माध्यम से वसूली करवा रहे थे। इसके अलावा नगर निगम जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की सांठगांठ से मेले में बिचौलियों पर अंकुश नहीं लगा और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच की शोभा बढ़ा सके। घटिया सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेले में हुए झमेले पर आर्थिक अनियमित्ता के सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दशहरे के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भले ही खत्म हो गए हों लेकिन मेले में अधिकांश दुकानें रविवार को भी खुली रहीं। बड़ी संख्या में लोग मेला घूमने आए। इसका फायदा पार्किंग के ठेकेदारों ने उठाया और रोटरी गार्डन के बाहर व गुलाब चक्कर के आसपास वाहन खड़े करवाकर किराया वसूली चालू कर दी। रोटरी गार्डन के बाहर का पार्किंग ठेका जतिन गुप्ता और गुलाब चक्कर का शुभम डागर ने लिया था। निगम का अमला वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया। राजस्व विभाग के प्रवीण शर्मा ने स्टेशन रोड थाने जाकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस जवान सक्रिय हुए और रोटरी गार्डन के बाहर और गुलाब चक्कर के आसपास खड़े वाहनों से की जा रही वसूली बंद करवाई। पुलिस को देख ठेकेदार के सारे लड़के भाग गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ठेकेदारों पर होना चाइए अवैध वसूली की कारवाई 

पार्किंग के ठेके कोर्ट चौराहा। आनंद कॉलोनी रोड। मित्र निवास . रोटरी गार्डन के रोड और आसपास। गुलाब चक्कर व पुराना कलेक्ट्रेट। मित्र निवास रोड पर थे। दशहरे के बाद भी इन स्थानों पर की जा रही अवैध वसूली के लिए ठेकेदारों को जिम्मेदार मानते हुए FIR दर्ज होना चाइए। 

जिम्मेदारों की जुबानी बयानों की कहानी

1 – राजस्व अमले को कार्रवाई के लिए भेजा। वसूली रुकवा कर पुलिस में शिकायत करवा दी है। अब कोई वसूली करते मिला तो सीधे एफआईआर करवाई जाएगी। – करुणेश डंडोतिया, उपायुक्त (रतलाम)

2- शिकायत मिली थी। इसके बाद चीता फोर्स के जवान भेजे थे। उसके पहले ही पार्किंग का शुल्क लेने वाले युक्क चले गए थे। नजर रख रहे हैं, कोई वसूली करता मिला तो पकड़ेंगे। – राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी स्टेशन रोड, (रतलाम)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!