बॉर्डर मीटिंग : दो राज्यों की पुलिस ने रतलाम में बनाई रणनीति, बदमाशों की जानकारी के साथ सूची एक-दूसरों को सौंपी

Advertisements
Advertisements

– मध्यप्रदेश में चुनाव से ठीक पहले रतलाम की बैठक को बताया जा रहा महत्वपूर्ण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विधानसभा चुनाव से करीब तीन माह पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से मध्यप्रदेश की पुलिस अलर्ट हो गई है। इसी तारतम्य में गुरुवार को मध्यप्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों के आईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों की रतलाम में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए बदमाशों की सूची का आदान-प्रदान किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बॉर्डर मीटिंग में उज्जैन आईजी संतोष सिंह के साथ ही राजस्थान के बांसवाड़ा रेंज की आईजी एस परिमाला मौजूद थी। इसके अलावा रतलाम रेंज डीआईजी मनोज सिंह, रतलाम एसपी राहुल लोढा, मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया, नीमच एसपी अमित तोलानी, बांसवाड़ा एसपी अभिजीत सिंह और प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार बॉर्डर मीटिंग में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आयोजित बॉर्डर मीटिंग में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने ऐसे शातिर अपराधियों और फरार वारंटियों की जानकारी भी आपस में साझा की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ऐसे अपराधियों के बारे में भी जानकारी एक दूसरे को दी गई जो एक राज्य में अपराध करके दूसरे राज्य में चले जाते हैं। बैठक में आपसी तालमेल के साथ इन अपराधियों को पकड़ने, राज्यों के प्रवेश मार्ग पर चेकिंग, आपसी संवाद और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस ने एक दूसरे को संबंधित जिलों के एनडीपीएस एवं अन्य बड़े अपराध के फरार आरोपियों की संपत्ति एवं अन्य जानकारी भी साझा की। बैठक में बॉर्डर के नाकों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी बातचीत हुई।

आईजी ने कही यह विशेष बात
1 – डीजीपी के निर्देश पर बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया था। दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों के बारे में भी जानकारी साझा की है। आगामी चुनाव को देखते हुए समन्वय के साथ कार्य करने की रणनीति बनाई गई है। – एस परिमाला, आईजी-बांसवाड़ा रेंज (राजस्थान)

2 – बॉर्डर मीटिंग में विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में कई विषयों पर चर्चा की गई। कई महत्वपूर्ण जानकारी भी एक दूसरे से साझा की गई है। आगामी दिनों में बॉर्डर से लगे जिलों में दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय से कार्य करेगी। – संतोष सिंह, आईजी उज्जैन रेंज (मध्यप्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!