24.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

जिम्मेदारी: पोरवाल ने संभाला RDA अध्यक्ष का प्रभार, इंदौर विधायक ने भाजपाइयों के लिए कहीं यह बड़ी बात

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी किसी नेता कि नहीं है, बल्कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मध्यप्रदेश का जो विकास हुआ है वह आप जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से हुआ है। छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं से मिल कर बनी है यह पार्टी। एक छोटे कार्यकर्ताओं से बनकर खड़ी हुई है।

IMG 20230426 WA0245

यह बात इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने रतलाम में कही। आप रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक पोरवाल के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से मौजूद थे। इसके पहले नवनियुक्त अध्यक्ष पोरवाल ने आरडीए कार्यालय में सांसद गुमानसिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। करीब दस साल से रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद खाली था। पोरवाल आरडीए के दूसरे अध्यक्ष के रूप में पदस्थ हुए है। पदभार ग्रहण के बाद आम्बेडकर मैदान से शहर में रैली निकाली गई। जगह-जगह मंच के माध्यम से पोरवाल का स्वागत किया गया। रैली शहर के अनेक मार्गों से होते हुए छोटू भाई की बगीची में समाप्त हुई। पदभार ग्रहण समारोह को पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं पोरवाल जी की कार्यप्रणाली से वाकिफ हूं। वह इस पद पर रह कर गरीबो की सेवा करेंगे। यह ताजपोशी नही है बल्कि काटों का ताज है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। पोरवाल इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे यही उम्मीद है। समारोह को रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत मे समारोह में आए कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष पोरवाल और इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय का स्वागत किया। बता दें कि शासन ने पोरवाल को कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा दिया है।
जोश भर गए विजयवर्गीय
ठीक विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को अपने कार्यकर्ताओ की याद आने लगी हैं। अब तक हाशिये पर पड़े कार्यकर्ताओ से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक कि पूछ परख में जुट गए हैं। मंगलवार को रतलाम आए इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय भी कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाते नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में शहर की राजनीति में कटाक्ष भी किए। इधर इस कार्यक्रम में महापौर व पार्षदों की उपस्थिति नगण्य रही। जो कि चर्चा का विषय रही।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network