प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस : खिलाड़ियों को टेबल-टेनिस और योगा हॉल की मिली सौगात

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस : खिलाड़ियों को टेबल-टेनिस और योगा हॉल की मिली सौगात

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप के विजन अनुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में खेलो को बढावा देने के लिये टेबल-टेनिस और योगा हॉल का उद्घाटन किया। टेबल-टेनिस और योगा हॉल का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि पूर्व जनभागीदारी अध्‍यक्ष मनोहर पोरवाल थे। इस दौरान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं प्राचार्य डॉ. वायके मिश्र विशेष रूप से मौजूद थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240830 WA0032

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुष्प माल्यार्पण करके की गई। उसके पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित किया गया। मनोहर पोरवाल ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को निरंतर खेल से जुड़े रहने के लिए उत्साहित किया एवं  विनोद करमचंदानी ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में होने वाले खेलों की विकास की जानकारी खिलाड़ियों को दी जिसमें एथलेटिक ट्रैक के सुधारीकरण का कार्य अगले माह से प्रारंभ किया जाना तय है। कार्यक्रम में गत वर्ष के अन्‍तर विश्‍वविद्यालय पश्‍चिम स्‍तर एवं राज्‍य स्‍तर तक चयनित खिलाडियों का सम्‍मान प्रमाण पत्र वितरित कर अतिथियों द्वारा किया गया । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के बीपीईएस के विद्यार्थियों द्वारा राष्‍ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हार्दिक अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान दक्ष प्रजापत ने प्राप्त किया एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पूजा राठौर एवं द्वितीय स्थान श्रुति उपाध्याय ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. ललिता मरमट,  डॉ. भारती लुणावत, डॉ. आकाश ताहीर, डॉ. गोपाल खराडी एवं बडी संख्‍या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीडा अधिकारी डॉ. रूपेन्‍द्र फरस्‍वाण एवं सहायक प्राध्‍यापक प्रो. दिनेश बौरासी द्वारा किया गया । 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!