लापरवाही : इंदौर के एमवाय अस्पताल से रतलाम जेल का बंदी फरार, लोकेंद्रभवन मार्ग पर मचाया था उत्पात

Advertisements
Advertisements

इंदौर/रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
इंदौर के एमवाय अस्पताल (M.Y. Hospital, Indore ) के कैदी वार्ड से सोमवार सुबह एक रतलाम जेल का बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसके कारण काफी देर तक अस्पताल में हडक़म्प मचा रहा। दरअसल जो बंदी भागा है, वह रतलाम में कुछ दिनों पहले लोकेंद्र भवन मार्ग पर उत्पात मचाने के दौरान सीएसपी के वाहन चालक का हाथ तोड़ने के अलावा अन्य 4 दुकानदार और राहगीरों को घायल कर चुका है।
जानकारी के अनुसार घटना 11.30 बजे की बताई जा रही है। जब एक बंदी कालू उर्फ कमल पिता अमरसिंह निवासी भगवानगंज (थाना खरगौन) अस्पताल के कैदी वार्ड से भाग खड़ा हुआ। घटना के वक्त रतलाम डीआरपी लाइन के तीन जवान इधर उधर गए थे और मौके का फायदा उठाकर बंदी भाग खड़ा हुआ। जब जवानों को उसके भागने की खबर मिली तो वे उसकी खोजबीन में जुट गए। इधर जिला पुलिस विभाग ने भी मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


बंदी के फरार होने की सूचना मिली
सीएसपी के ड्राइवर सहित पांच लोगों के साथ सरेराह मारपीट करने का आरोपी कालू को उपचार के लिए पुलिस लाइन के जवानों के साथ एमवाय हॉस्पिटल इंदौर भेजा था। सुबह करीब 11.30 बजे वह अस्पताल के जेल वार्ड से चकमा देकर फरार हुआ है। – वीबी प्रसाद, जेलर, जिला जेल रतलाम

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!